10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मातम में बदल गईं शादी की खुशियां, एक ही मंडप में दो बेटियों का कन्यादान…विदाई के पहले बेसुध होकर गिरे पिता

अलीगढ़ के एक परिवार में दर्दनाक घटना हुई है, मौका था परिवार की दो सगी बहनों के विवाह का जिसमे एक पिता की अचानक विदाई के पहले ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

2 min read
Google source verification
Up news, aligadh

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, मृतक पिता

अलीगढ़ के जट्टारी गांव में रविवार की देर रात एक हैरान करने वाली घटना हुई है यहां एक परिवार में दो बेटियों की शादी एक ही मंडप में दो सगे भाइयों के साथ संपन्न हुई, चारों ओर खुशी की लहर थी इसी बीच बेटियों के पिता अचानक बेसुध होकर मंडप में गिरे और मौत हो गई।

बेटियों के विदाई की रस्म सिर्फ खानापूर्ति

अचानक हुई इस घटना के बाद चारों ओर अफरा तफरी मच गई, परिजनों के चीख पुकार से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विदाई की रस्म की खानापूर्ति हुई।

तबीयत खराब होने के बाद भी तैयारियों में लगे रहे पिता

सोमवार दोपहर पिता का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने बताया कि दुल्हन बहनों के पिता की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब थी, इसके बावजूद वह शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गये। इसी बीच शादी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेसुध होकर गिर गए।

मृतक की तीन बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है संपन्न

जानकारी के मुताबिक जिले के टप्पल क्षेत्र के बैरमगंज के रहने वाले चुरामन शर्मा की पांच बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है। दो अन्य बेटियों तारा और ममता का रिश्ता पिसावा के मड़ा-हबीपुर गांव के दो सगे भाईयों विपिन और मोनू के साथ तय किया। शादी के लिए पास के जट्‌टारी में एक मैरिज हॉल में बुक किया गया।

रविवार रात एक ही मंडप में हुई दो बहनों की शादी

रविवार को रात करीब नौ बजे जट्‌टारी स्थित आशीर्वाद फार्म हाउस में दोनों दूल्हे बारात लेकर पहुंचे। बारातियों का स्वागत किया गया। वधू पक्ष के लोगों ने बारात का जमकर स्वागत किया। दोनों दूल्हे एक ही रथ पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे। शादी की सभी रस्में पूरी हुई, इसी बीच बेटियों के पिता की तबीयत कुछ खराब हुई जिसपर घर वालों ने आराम करने को कहा।

डोली के पहले उठी अर्थी, पसरा रहा मातम

लेकिन बेटी के विवाह की खुशी में पिता इन चीजों की परवाह नहीं किए और काम में लगे रहे। सुबह विदाई की तैयारी शुरू हो गई, इसी बीच पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह मंडप में बेसुध होकर गिर गए। मौके पर ही उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, और आगे की रस्म काे रोक दिया गया। सोमवार को परिवार के सदस्यों ने चुरामन शर्मा का अंतिम संस्कार किया।