
मामी-भांजा एक साथ फरार। प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- पत्रिका न्यूज
Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 29 साल की मामी अपने 18 साल के भांजे के प्रेम में पड़कर घर से फरार हो गई। दोनों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है।
महिला के पति ने पुलिस से गुहार लगाते हुए पत्नी को तलाश कर वापस लाने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की खोजबीन की जा रही है और बरामदगी के बाद पूरे मामले की कानूनी पहलुओं से जांच की जाएगी।
दरअसल, थाना गोधा क्षेत्र के एक गांव में मामी और भांजे के बीच अवैध संबंध का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 23 जनवरी को मामी अपने भांजे के साथ घर से फरार हो गई। घटना के बाद महिला के पति और परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि 2019 में उसने प्रेम विवाह किया था। परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए वह दिन-रात मेहनत मजदूरी करता था। इसी दौरान पत्नी के 11 साल छोटे सगे भांजे का घर पर अक्सर आना-जाना रहता था। पति का कहना है कि उसे कभी अंदेशा तक नहीं हुआ कि दोनों के बीच इस तरह के प्रेम संबंध बन गए हैं। 23 जनवरी को उसका सगा भांजा उसकी पत्नी को लेकर घर से फरार हो गया।
घटना के बाद उसने आसपास के इलाकों और नाते-रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पीड़ित पति ने थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर थाना गोधा के प्रभारी निरीक्षक लोकेश वेशला ने बताया कि लापता मामी और भांजे की तलाश की जा रही है। दोनों की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी और भांजे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही दोनों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित विषय:
Published on:
05 Feb 2026 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
