13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10वीं बोर्ड की परीक्षा: प्रथम दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ अच्छा, विद्यार्थियों के चेहरे पर छाई खुशी

राजगढ़. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। प्रथम पेपर अंग्रेजी विषय का हुआ। इस बीच पेपर देकरपरीक्षा केन्द्र से बाहर निकलते विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी छाई रही। छात्र-छात्राओं ने प्रथम दिन अंग्रेजी का पेपर देकर बताया कि उनका पेपर अच्छा हुआ है। छात्राओं का कहना था कि अंग्रेजी का […]

less than 1 minute read
Google source verification

राजगढ़. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। प्रथम पेपर अंग्रेजी विषय का हुआ। इस बीच पेपर देकरपरीक्षा केन्द्र से बाहर निकलते विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी छाई रही।

छात्र-छात्राओं ने प्रथम दिन अंग्रेजी का पेपर देकर बताया कि उनका पेपर अच्छा हुआ है। छात्राओं का कहना था कि अंग्रेजी का पेपर बहुत अच्छा आया। कस्बे के प्यारेलाल गुप्ता राउमावि प्रधानाचार्य अरविन्द मीना ने बताया कि विद्यालय में सैकण्डरी की परीक्षा के लिए कुल 433 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 429 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 4 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार कस्बे के राबाउमावि में कुल 386 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 385 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। दोनों केन्द्रों पर परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई।

..............

गोविंदगढ़. 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर गुरुवार को क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। राउमावि गोविंदगढ़ परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी निर्धारित समय पर पहुंचे। परीक्षा समाप्त होते ही छात्र-छात्राएं केंद्र से बाहर निकले तो चेहरे पर प्रसन्नता का भाव नजर आया। कई छात्र-छात्राएं प्रश्नों पर चर्चा करते रहे। अधिकांश ने प्रश्न-पत्र को संतुलित और पढ़ाए गए पाठ्यक्रम आधारित बताया। कुछ ने समय प्रबंधन को चुनौतीपूर्ण बताया। परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ रही। वे बच्चों का इंतजार करते नजर आए। केंद्र पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। अब वे आगामी विषयों की तैयारी में जुट गए।