8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar News: भरपूर मिलेगी बिजली, राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी, अलवर से CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

अलवर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Feb 08, 2026

CM Bhajanlal Sharma, CM Bhajanlal Sharma in Alwar, CM Bhajanlal Sharma Alwar visit, Alwar news, electricity to farmers, farmer news, Rajasthan farmer news, सीएम भजनलाल शर्मा, सीएम भजनलाल शर्मा इन अलवर, सीएम भजनलाल शर्मा अलवर विजिट, अलवर न्यूज, किसानों को बिजली, किसान न्यूज, राजस्थान किसान न्यूज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका

अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की असली पहचान होती है, इसलिए आगामी चुनावों में राजस्थान में भाजपा के पक्ष में मजबूती से काम करना आवश्यक है। अलवर पहुंचे शर्मा ने सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

चुनावों को लेकर चर्चा

बैठक में आगामी नगर निकाय और पंचायत राज चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। शर्मा ने गत कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों और वर्तमान भाजपा सरकार के दो वर्षों के कार्यों की तुलना आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य के सभी किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए चुनावी रणनीति पर अपने विचार साझा किए। बैठक में वन मंत्री संजय शर्मा, विधायक देवी सिंह शेखावत, डॉ. जसवंत यादव, महंत बालक नाथ, सुखवंत सिंह, रमेश खींची सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर पहुंचने पर सर्किट हाउस में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया।