8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि महोत्सव की धूम, त्रिपोलिया महादेव समिति की कलश व शोभायात्रा निकली

अलवर शहर में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को त्रिपोलिया महादेव समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर शहर में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को त्रिपोलिया महादेव समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए, वहीं महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी संख्या ने आयोजन में भाग लिया।

कलश व शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान शिव की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। धार्मिक धुनों पर झूमते भक्तों और सजाए गए रथों ने शोभायात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया।


इसी क्रम में राज ऋषि अभय समाज के रंगमंच पर पशुपतिनाथ भगवान की कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचन के पहले दिन कथा व्यास ने शिव महिमा, सृष्टि की रचना और भगवान शिव के करुणामय स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहर में पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा।