2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railways: 6 साल से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेन​ राजस्थान में फिर दौड़ी, लोगों में दौड़ी खुशी की लहर; इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Bareilly-Bandikui Passenger Train: कोरोना काल से बंद पड़ी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन आखिरकार एक बार फिर पटरी पर लौट आई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Feb 02, 2026

Bareilly Passenger Train

लोको पायलट का स्वागत करते हुए। फोटो: पत्रिका

अलवर। कोरोना काल से बंद पड़ी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन आखिरकार एक बार फिर पटरी पर लौट आई है। ट्रेन के पुनः संचालन से खेरली सहित आसपास के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली। ट्रेन के शनिवार को खेरली रेलवे स्टेशन पहुंचते ही लोगों की खुशी का ​ठिकाना नहीं रहा है। खेरली रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोगों और रेल यात्री समिति ने लोको पायलट व गार्ड का स्वागत कर खुशी जताई।

गौरतलब है कि बांदीकुई से आगरा मार्ग के लिए अभी एकमात्र पैसेंजर ट्रेन संचालित थी, जिसके चलते छोटे-छोटे स्टेशनों के लोगों को भारी परेशानी होती थी। क्योंकि बांदीकुई से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कोरोना काल से बंद थी। लेकिन, 6 साल बाद अब इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।

लोको पायलट व गार्ड का किया स्वागत

बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के दोबारा संचालन से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रेन के खेरली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय एनसीआर रेल यात्री समिति के अध्यक्ष लखमीचंद कंसल के नेतृत्व में लोको पायलट व गार्ड का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक शिवराम मीणा का भी स्वागत किया।

बरेली से सुबह 8 बजे खेरली आएगी ट्रेन

यह पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन बरेली से चलकर खेरली स्टेशन पर सुबह आठ बजकर सत्रह मिनट तथा वापसी में बांदीकुई से चलकर खेरली स्टेशन पर तीन बजकर उन्नीस मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन के खेरली स्टेशन पर स्वागत के दौरान धर्म सिंह मीणा, मोहन सिंह नरूका, धीरज जैन, महेश मौर्य, महेश गुप्ता, प्रदीप अवस्थी, मनोहर लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

बांदीकुई से बरेली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का श्रीघासी नगर, बिवाई, करणपुरा, मंड़ावर महुवा रोड, घोसराना, खेड़ली, नदबई, हेलक, भरतपुर, चिकसाना, अछनेरा, रायभा, बिचपुरी, ईदगाह, आगरा फोर्ट, यमुना ब्रिज आगरा, छलेसर, कुबेरपुर, एत्मादपुर, मितावली, बरहन, चमरौला, जलेसर रोड, पोरा, हाथरस, सासनी, मंडराक, दाऊद खान, अलीगढ़, मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, अतरौली रोड, डिबाई, राजघाट नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, सिसरका, आसफपुर, दबतरा, करेंगी, रेवती बहोड़ा खेड़ा, आंवला, निशोई, बशारतगंज और रामगंगा ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा।