Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

RajCop app: राजकॉप ऐप में आया नया फीचर, महिलाओं को तुरंत मिलेगी हेल्प 

RajCop app : राजस्थान पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक नया कदम उठाया गया है। राजकॉप ऐप में नीड हेल्प नामक फीचर जोड़ा गया है, जिसमें महिलाओं को बिना समय गंवाए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस ऐप की मदद से स्कूल, कॉलेज, बाजार या भीड़ भाड़ वाली जगहों पर

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

RajCop app : राजस्थान पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक नया कदम उठाया गया है। राजकॉप ऐप में नीड हेल्प नामक फीचर जोड़ा गया है, जिसमें महिलाओं को बिना समय गंवाए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस ऐप की मदद से स्कूल, कॉलेज, बाजार या भीड़ भाड़ वाली जगहों पर लड़कियों और महिलाओं के साथ मनचलों के छेड़छाड़ करने पर तत्काल कालिका पुलिस पहुंचेगी और मनचलों पर कार्रवाई होगी।

राज्यभर में 1 लाख 90 हजार ज्यादा डाउनलोड

अलवर जिले में करीब तीन हजार से ज्यादा बालिकाओं और महिलाओं को यह उप डाउनलोड करवाया जा चुका है, जबकि राज्यभर में 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने यह ऐप डाउनलोड किया है। इस पर अभी तक 13 हजार 700 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी है। जिनका समाधान भी हो चुका है। पीड़ित महिला यह भी देख सकती हैं कि पुलिस की इमरजेंसी सहायता वाहन को ट्रैस भी कर सकती हैं।

ऐसे काम करता है राजकॉप ऐप

इस ऐप में 24 घंटे सहायता दी जाती है। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर राजकॉप ऐप मोबाइल में डाउनलोड किया जाता है। इसको खोलने पर नीड हेल्प आता है। इसमें रिक्वेस्ट भेजते ही जयपुर में स्थापित सेंट्रल कंट्रोल रूम में नोटिफिकेशन जाता है। वहां से कंट्रोल रूम स्थित फोन पर संपर्क कर समस्या की जानकारी लेता है। इसके कुछ समय बाद ही संबंधित क्षेत्र की पुलिस के इमरजेंसी वाहन को मैसेज कर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

राजकॉप एप पर छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर देर रात वाहन नहीं मिलने पर अकेली महिलाएं सहायता मांग रही है। इससे महिलाओं को काफी सहायता मिल रही है। शहर में बालिका स्कूलों व कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रमों में जाकर यह ऐप डाउनलोड करवाया जा रहा है।- डॉ. पूनम, डीएसपी, अलवर

यह भी पढ़ें:
सरिस्का में इलेक्ट्रिक बसें चलाने में क्यों हो रही देरी? 30 बसों का होना है संचालन

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar