3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का निजी खर्च से किया समाधान, मोहल्लेवासियों ने दिखाई एकजुटता

अलवर में नगर पालिका बहादुरपुर के वार्ड नंबर 6 में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। स्थानीय वार्डवासी राजेश गुर्जर, मोंटू शर्मा और उनकी पूरी टीम ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर इस समस्या को दूर किया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर में नगर पालिका बहादुरपुर के वार्ड नंबर 6 में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। स्थानीय वार्डवासी राजेश गुर्जर, मोंटू शर्मा और उनकी पूरी टीम ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर इस समस्या को दूर किया। लंबे समय से खराब पड़ी पानी की पाइपलाइन के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अजीत गुर्जर ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत नगर पालिका स्तर पर कई बार आवेदन देने के बावजूद नहीं हो सकी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से निजी खर्च पर पाइपलाइन को ठीक कराया। टीम के मजबूत सहयोगी कुलदीप सैनी के नेतृत्व में अनिल मंत्री और हेमू पेंटर की निगरानी में बोरिंग से टंकी तक पानी की सप्लाई को जोड़ा गया।

जैसे ही वार्ड में पानी की आपूर्ति शुरू हुई, खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर भीम पार्षद और हेमंत पार्षद की मौजूदगी में मोहल्ले में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। वार्डवासी महेंद्र, नरेंद्र जोशी, अरविंद यादव और कासम खान ने बताया कि नगर पालिका को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अंततः वार्डवासियों के आग्रह पर राजेश गुर्जर ने अपनी बोरिंग से पीने का पानी देने की सहमति दी। इस पहल को स्थानीय लोगों ने सामाजिक सहयोग की मिसाल बताया।