11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तेदार शराब सप्लाई करते हैं… कहकर नौकरी का झांसा, युवक से 1.50 लाख की ठगी, थाने में रिपोर्ट दर्ज

CG Fraud News: अंग्रेजी शराब दुकान में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1 लाख 50 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बेरोजगार युवक ने मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, लोचन प्रसाद राजवाड़े कोतवाली क्षेत्र के रनपुर खुर्द का रहने वाला है। इसका मौसी […]

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो सोर्स: पत्रिका

CG Fraud News: अंग्रेजी शराब दुकान में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1 लाख 50 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बेरोजगार युवक ने मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, लोचन प्रसाद राजवाड़े कोतवाली क्षेत्र के रनपुर खुर्द का रहने वाला है। इसका मौसी का लड़का ओमप्रकाश राजवाड़े कांतिप्रकाशपुर का रहने वाला है। इसी गांव का संदीप गुप्ता है, जो ओमप्रकाश को बाला कि तुम अपने मौसी के बेटे लोचन को नौकरी क्यों नहीं लगवा देते। मेरे रिश्तेदार शराब सप्लाई का काम करते हैं। कहो तो मैं उनसे बात कर नौकरी लगवा देता हूं। इसके लिए डेढ लाख रुपए लगेगा।

ओमप्रकाश के बताने पर लोचन तैयार हो गया। उसने आरोपी संदीप को 7 सितंबर 2024 को फोन-पे के माध्यम से 10 हजार रुपए और 10 सितंबर 2024 को 1 लाख 40 हजार रुपए नकद दिए थे। आरोपी ने एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र मिलने का भरोसा दिलाया था।

CG Fraud News: गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

4 से 5 माह बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो वह रुपए वापस मांगने लगा। आरोपी संदीप लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में गाली-गलौज करते हुए पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। अब उसे मारपीट करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।