10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fire in Furniture factory: Video: फर्नीचर शोरूम में धमाका… भीषण आगजनी में 8 दुकानें जलकर खाक, इलाके में मची अफरा-तफरी

Fire in Furniture factory: मंगलवार सुबह गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चौक पर स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई।

2 min read
Google source verification
दुकानों में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स- पत्रिका)

दुकानों में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Fire in Furniture factory: Video: अंबिकापुर से भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चौक पर स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत एक फर्नीचर शोरूम से हुई, जिसने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फर्नीचर शोरूम में रखे एक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग और अधिक भड़क उठी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Fire in Furniture factory: 8 दुकानें जलकर खाक

आग सबसे पहले फर्नीचर दुकान में लगी और फिर तेजी से पास की ऑटो पार्ट्स समेत अन्य दुकानों तक फैल गई। दुकानों में रखा फर्नीचर, अलमारी और ऑटो पार्ट्स सहित लाखों से अधिक रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस घटना में करीब आठ दुकानें पूरी तरह जल गईं, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर रिसाव को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों (Fire in Furniture factory) की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना के बाद अंबेडकर चौक और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।