11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wife murder: पत्नी ने पकड़ लिया पति का गुप्तांग, दर्द से कराहते हुए गुस्से में कर दी हत्या, गमछे से घोंटा गला

Wife murder: काम निपटाकर शाम को घर लौटा था पति, पत्नी ने नहीं बनाया था खाना, जब पति खाना बनाने जाने लगा तो पत्नी ने शुरु कर दिया विवाद, मंगलसूत्र फेंका और पकड़ लिया पति का गुप्तांग

less than 1 minute read
Google source verification
Wife murder

Wife murder accused arrested (Photo- Patrika)

सीतापुर। खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी पति को पुलिस ने हत्या (Wife murder) के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल विवाद के दौरान पत्नी ने गले से मंगलसूत्र निकालकर पहले फेंक दिया और पति के गुप्तांग को पकड़ लिया। दर्द से कराह रहे पति ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसी बीच गुस्से में उसने गमछे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।

झारखंड के लातेहार निवासी शशिभूषण कुमार पिछले 8 माह से ग्राम सोनतराई में पत्नी मंजू देवी के साथ किराए के मकान में रहता था। शशिभूषण किराना दुकानों में चॉकलेट, बिस्किट की सप्लाई का काम करता था। 9 फरवरी की रात वह मैनपाट से अपना काम निपटाकर शाम को थका-हारा घर लौटा था। घर में पत्नी (Wife murder) द्वारा खाना नहीं बनाने से वह दुखी था।

इसके बाद वह खुद खाना बनाने जा रहा ही रहा था कि उसकी पत्नी उससे विवाद करने लगी। विवाद के दौरान पत्नी ने पति को गालियां देते हुए गले से मंगलसूत्र निकालकर फेंक दिया और अपने पति के गुप्तांग (Wife murder) को कसकर दबोच लिया। दर्द से कराहते पति ने छुड़ाने की काफी कोशिश की पर सफल नहीं हुआ।

Wife murder: गमछे से गला घोंटकर की हत्या

इसके बाद उसने गुस्से में आकर गमछे से पत्नी का गला घोंट कर हत्या (Wife murder) कर दी। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर धारा 103(1) के तहत जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह समेत पुलिस बल शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग