# फिरोजाबाद

फिरोजाबाद: पुलिस को देखते ही प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर

Firozabad Lovers Set themselves on fire: शिकोहाबाद में घर से भागे प्रेमी युगल ने आत्मदाह करने के उद्देश्य से खुद को आग लगा ली। आग में झुलसने से प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर है।

2 min read
Lovers set themselves on fire

Couple set themselves on fire: फिरोजाबाद में घर से भागे प्रेमी युगल ने पुलिस को देखते ही खौफनाक कदम उठाया। प्रेमी युगल को खोजते हुए पुलिस जैसी ही मौके पर पहुंची उन्होंने अपने ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटें देखते ही दरवाजे खड़े पुलिसकर्मी हड़बड़ा गए। इसके बाद पुलिसकर्मी गेट तोड़कर अंदर गए और आग बुझाई।

पुलिस ने आग में झुलसे प्रेमी युगल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया, वहां युवती की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।‌ यह घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है।

नानी के यहां दोनों में हुई थी दोस्ती

उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद के पड़ाव मोहल्ला निवासी खुशी (18) अपनी मां के साथ रहती थी। परिजनों ने बताया कि खुशी गर्मी की छुट्टियों में अपनी मां के साथ मैनपुरी स्थित ननिहाल गई थी। नानी के यहां पर खुशी की अरुण कुमार कठेरिया पुत्र धर्मपाल कठेरिया के साथ दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ गईं और फिर दोनों ने घर से भागने का निश्चय कर लिया।

शुक्रवार को घर से भागे थे प्रेमी युगल

बीते शुक्रवार की सुबह खुशी अपने प्रेमी अरुण कुमार कठेरिया के साथ भाग गई। घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने खुशी की खोज की, लेकिन उसके विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्होंने शिकोहाबाद थाना में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने खुशी की तलाश शुरू की, लेकिन अरुण कुमार कठेरिया के घर पर कोई नहीं मिला।

पुलिस किशोरी को बरामद करने के लिए गई थी

रात में पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि खुशी और अरुण घर के अंदर मौजूद है।‌ रात में ही पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए घर पहुंच गई। दरवाजे पर पुलिस को देखकर अरुण और खुशी ने डर गए और अपने ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। देखते देखते दोनों धू-धूकर जलने लगे। आग की लपटें देग दरवाजे खड़ी पुलिस भी हड़बड़ा गई। आनन-फानन दरवाजे को तोड़कर अंदर गई पुलिस ने आग की लपटों को बुझाया। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

आगरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आज शनिवार की सुबह 5 बजे खुशी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। खुशी के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अरुण के परिजन भी आगरा पहुंच गए।

क्या कहती है शिकोहाबाद पुलिस?

शिकोहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। ‌शिकोहाबाद थाना पुलिस ने बताया कि युवक का उपचार आगरा के जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि युवती की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।