# गोरखपुर

CM योगी ने फ्लैटेड फैक्ट्री का किया शुभारंभ: अपराधियों को दिया सख्त संदेश, कहा- पाताल से खोज कर दंडित करेंगे

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में पूर्वांचल के पहले और प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में सुरक्षित और निवेश-अनुकूल वातावरण बना है।

2 min read
सीएम योगी ने फ्लैटेड फैक्ट्री का शुभारंभ किया (Image: Patrika)

गोरखपुर में गीडा क्षेत्र लगातार नए कीर्तिमान रच रहा है। इसी श्रृंखला में सीएम योगी ने गोरखपुर में फ्लैटेड फैक्ट्री का शुभारंभ किया। सीएम ने बताया कि यह ऐसा मॉडल है, जहां एक ही परिसर में MSME क्षेत्र से जुड़े सौ से अधिक उद्योग संचालित किए जा सकते हैं।

यह गीडा के कर्मचारियों के लिए आवास योजना भी है। इसके तहत सौ परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। यह एक उत्कृष्ट मॉडल है, जिसमें फैक्ट्री के नजदीक ही कर्मचारियों को ळ आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सीएम ने इसके लिए गीडा की सराहना करने के साथ ही जिन्हें आवास उपलब्ध हुआ उन्हें बधाई भी दी है।

‘रेडी-टू-यूज’ सिस्टम मिलेगा

सीएम योगी ने कहा MSME क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को ‘रेडी-टू-यूज’ सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण किया गया है। इससे उद्यमियों को अलग से भूमि खरीदने और आधारभूत ढांचा विकसित करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सीएम ने कहा कि यह वास्तव में एक बेहतरीन प्रयास है और दुनिया भर में सफल साबित हुए मॉडल पर आधारित है।अब छोटे निवेश के साथ भी अच्छा लाभ कमाया जा सकता है ,जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

पूरे देश में बिक रहे गीडा में लगे उद्योगों के प्रोडक्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि कई युवाओं के पास न तो जमीन खरीदने के लिए पर्याप्त पूंजी होती है और न ही फैक्ट्री निर्माण के लिए संसाधन। ऐसे युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गीडा प्रशासन ने फ्लैटेड फैक्ट्री की स्थापना की है।

पहले चरण में इसे तीन मंजिलों के साथ तैयार किया गया है और भविष्य में इसका और विस्तार भी किया जा सकता है। जब चर्चा GIDA पर शुरू हुई तब सीएम योगी ने भरे आत्मविश्वास से कहा कि बीते 9 सालों में गीडा बदल गया है, यहां कई फैक्ट्रियां ऐसी हैं जिनके प्रोडक्ट की सप्लाई पूरे देश में होती है।

सीएम योगी की अपराधियों को सख्त चेतावनी

उत्तर प्रदेश में निर्भीक वातावरण देने और विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति लगातार प्रभावी ढंग से लागू की जा रही है। अपराधी जैसी गलती करेंगे उन्हें वैसा ही परिणाम भुगतना पड़ेगा।

सीएम ने कहा कि विकास सबका होगा, सुरक्षा सबको मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। यदि कोई गरीबों के अधिकार छीनने, व्यापारियों को धमकाने, बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने का प्रयास करेगा, तो फिर सरकार उसको छोड़ेगी नहीं। वह पाताल में भी छिप जाएगा, तो वहां से भी उसको बाहर लाकर कठोर दंड देंगे।

Also Read
View All
UP Police Constable Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, 44 केंद्रों पर 3 दिन में 1.16 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

गोरखपुर में पिता ने जहर देकर 2 मासूमों को मार डाला, परिजनों ने आरोपी को बताया मानसिक रोगी, जांच में जुटी पुलिस

CM योगी के गढ़ में दर्दनाक हादसा: डंपर चालक ने निर्माणाधीन सड़क पर सो रहे मजदूर पर उड़ेल दी मिट्टी, दबने से हुई मौत, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया

गोरखपुर के दर्जनों होटलों में नहीं हो रहा सुरक्षा मानकों का पालन, अधिकारी साधे हैं चुप्पी!

Gorakhpur Police News: गोरखपुर पुलिस अब रखेगी बेसहारा बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल, हर थाने में बनेगी स्पेशल यूनिट, सप्ताह में 3 दिन चलेगा अभियान