Shreyas Iyer Fashion Style: अगर आप ऑफिस या आउटिंग के लिए फैशन टिप्स खोज रहे हैं, तो आप क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के यहां दिए गए 5 ट्रेंडी लुक्स से आइडिया लेकर तैयार हो सकते हैं।
Shreyas Iyer Inspired Fashion Tips: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इस समय टी20 के नए कप्तान बनाए जा सकते हैं, इस खबर के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। क्रिकेट के अलावा श्रेयस अय्यर अपनी फैशन सेंस और सोशल मीडिया पर रील्स के चलते भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अगर आप इस क्रिकेटर के फैन हैं या लूज-कंफर्टेबल और स्टाइलिश सेमी-फॉर्मल (Semi-Formal) लुक में तैयार होने के लिए आइडिया खोज रहे हैं, तो आप श्रेयस के यहां दिए गए 5 बेहतरीन लुक्स से आइडिया ले सकते हैं।
लाइट स्काई ब्लू रंग की शर्ट, जिस पर पतली सफेद वर्टिकल लाइन्स हैं, उसके साथ डार्क ब्लू पैंट सफेद वर्टिकल लाइन्स के साथ पेयर किया गया है, यह लुक देखन में बेहद स्टालिश लग रहा है। श्रेयस अय्यर ने अपने इस लुक को एक हाथ में रेड कैजुअल घड़ी, दूसरे हाथ में सोने का ब्रेसलेट, गले में चेन और एक कान में इयररिंग के साथ पूरा किया है। गर्मियों में घूमने जाने के लिए यह लुक बेस्ट है। यह कंफर्टेबल और सिंपल होने के साथ ही बेहद स्टाइलिश भी है।
इन दिनों कोरियन स्टाइल में लूज और हल्के रंग के स्टाइलिश पैंट-शर्ट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेंड फॉलो करते हैं, तो आप ग्रे पैंट पर सफेद वर्टिकल लाइन्स और लाइट ब्लू शर्ट जिस पर पतली वर्टिकल लाइन्स हैं, इस लुक से आइडिया ले सकते हैं। क्रिकेटर ने अपने लुक को एक हाथ में घड़ी, कान में इयररिंग और चश्मे के साथ पूरा किया है, जो अभी के ट्रेंड के हिसाब से एकदम परफेक्ट है।
अगर आप कुछ ऐसे कपड़ों की खरीदारी करने का सोच रहे हैं जिन्हें आप ऑफिस के साथ-साथ बाहर भी पहन पाएं, तो क्रिकेटर के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर आप शॉपिंग कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर ने अपने इस लुक में स्टाइलिश दिखने के लिए हल्के रंगों का इस्तेमाल किया है, जो ऑफिस में रोजाना पहनने के साथ ही बाहर घूमने, डिनर या डेट पर जाने के लिए भी सही है।
अगर आप लंबे दिखने के लिए कोई स्टाइल खोज रहे हैं, तो आप क्रिकेटर के इस "सेपरेट्स" (Separates) लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
इस तरह का लुक लंबा दिखने का इल्यूजन क्रिएट करने के साथ ही स्मार्ट-कैजुअल स्टाइल भी माना जाता है।
अगर आप कोरियन लुक के फैन हैं और आप कुछ इसी तरह का स्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो क्रिकेटर का यह लुक आपके लिए बेस्ट है। क्रिकेटर ने ब्राउन पैंट को कंट्रास्ट पोलो टी-शर्ट और सफेद जूतों के साथ स्टाइल किया है, जो देखने में स्टाइलिश होने के साथ ही काफी कंफर्टेबल भी है।