# लखनऊ

कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए कुर्सी छोड़ी…भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम ने कही बड़ी बात 

Kalyan Singh Birth Anniversary: आइये बताते हैं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने क्या कहा ? 

less than 1 minute read
Bhupendra Singh and Brajesh Pathak on Kalyan Singh

Kalyan Singh Birth Anniversary: 05 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहें। इन्होने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए कुर्सी छोड़ी। 

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि आज कल्याण सिंह का जन्मदिन है। हम सभी आज कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं।  कल्याण सिंह का देश-प्रदेश की राजनीति में जो योगदान है वो अविस्मरणीय है। 

राम मंदिर के लिए सरकार न्योछावर कर दिया 

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए आगे कहा कि कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को और राम मंदिर के आंदोलन को दिशा देने का काम किया। राम मंदिर के लिए जिस प्रकार से उन्होंने अपने सरकार को न्योछावर कर दिया., वो देश-दुनिया के करोड़ो लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र है।

डिप्टी सीएम ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए और उन्हें याद करते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने पूरा जीवन देश के गरीबों-पिछड़ों और दलितों के जीवन में उत्थान लाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान राम मंदिर का लोकार्पण किया तो पुरे देश की आंखें नाम थीं क्यूंकि बाबूजी (कल्याण सिंह) ने अपनी कुर्सी पर दाव लगाते हुए राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।