# राष्ट्रीय

Himachal Weather: अगले 7 दिन खराब रहेगा मौसम, भूस्खलन से 118 सड़कें बाधित, येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather: शिमला में भारी बारिश के कारण सर्कुलर मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा है। लिफ्ट से आगे हाईकोर्ट के पास पहाड़ी से बारिश के दौरान लगातार भूस्खलन हो रहा है।

2 min read

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बुधवार को राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। शिमला में भी शाम के समय बारिश दर्ज की गई। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान कसौली में 87.0, कंडाघाट 66.0, कटौला 65.2, शिमला 54.1, बिलासपुर 50.8, नयनादेवी 42.6, मालरांव 40.0, सुंदरनगर 10.8, ऊना 10.4, सोलन 15.0, मनाली 14.0, जुब्बड़हट्टी 31.6, भरमौर 10.0, धौलाकुआं 39.5, बरठीं 19.0 व पांवटा साहिब में 10.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

118 सड़कों पर आवाजाही ठप

कालका-शिमला एनएच पर चक्कीमोड सहित अन्य स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। चक्कीमोड़ में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे हेवना के समीप भूस्खलन से 24 घंटे और निगुलसरी के पास शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे 23 घंटे बंद रहा। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में बुधवार सुबह 10:00 बजे तक दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 118 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। तीन पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। इसके अतिरिक्त 228 बिजली ट्रांसफार्मर व 11 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा बिजली, पानी व सड़क सेवाएं शिमला, मंडी, सिरमौर व कांगड़ा जिले में प्रभावित हैं।

बुधवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 20.5, भुंतर 19.9, कल्पा 13.4, धर्मशाला 18.0, ऊना 20.6, नाहन 23.7, केलांग 10.6, पालमपुर 18.5, सोलन 19.5, मनाली 16.2, कांगड़ा 21.4, मंडी 21.3, बिलासपुर 22.8, चंबा 22.1, डलहौजी 13.0, कसौली 16.5, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 17.5, देहरा गोपीपुर 24.0, ताबो 14.8, मशोबरा 15.4 व सैंज में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर

राजधानी शिमला में भारी बारिश के कारण सर्कुलर मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा है। लिफ्ट से आगे हाईकोर्ट के पास पहाड़ी से बारिश के दौरान लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस वजह से यहां आए दिन वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसके अलावा टॉलैंड, वन विभाग मुख्यालय, टॉलैंड और नव बहार के समीप हिमफेड पेट्रोल पंप के समीप भी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके अलावा नेशनल हाईवे की बात करें तो विकासनगर के समीप दो जगह पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।

Also Read
View All
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं पर FIR की खबरें फर्जी, दिल्ली पुलिस ने अफवाहों को किया खारिज

Cockroach Janta Party Protest: प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, बोले- ‘माता-पिता को धमकियों के कारण छोड़ना पड़ा घर’

बैंक लॉकर से निकले 2 करोड़ रुपये नगद ,5 मकान और 13 प्लॉट का खुलासा, ओडिशा में इंजिनियर के घर विजिलेंस का छापा

‘हमारी मेहरबानी से चल रही है विजय की सरकार…’, एमके स्टालिन के बयान से गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

AIADMK को लगा सबसे बड़ा झटका, पूर्व मंत्री, विधायक सहित 300 से ज्यादा नेताओं ने छोड़ी पार्टी, विजय की TVK में हुए शामिल