# राष्ट्रीय

LPG Price Hike: बीजेपी के अमित मालवीय ने कहा- भारत में बाकी देशों से सस्ता है गैस, लोग बोले- वहां की प्रति व्यक्ति आय भी देख लीजिए

Domestic LPG Cylinder Price Increase: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर महंगाई का आरोप लगाया है।

2 min read
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अमित मालवीय ने दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

LPG Price Hike: रविवार को आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर विपक्ष ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। दरअसल, पिछले तीन महीने में यह दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 7 मार्च को 60 रुपये बढ़ाए थे।

कांग्रेस ने साधा निशाना

घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर दो सिलेंडर की फोटो शेयर करते हुए बढ़े हुए दामों का बताया है। कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा- वसूली सरकार।

बीजेपी नेता की तरफ से आई प्रतिक्रिया

घरेलू सिलेंडर के दाम पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाने के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत में गैस सिलेंडर के दामों की पड़ोसी देशों और विकसित देशों से तुलना की है। 

अमित मालवीय ने कहा कि हर बार जब एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में मामूली वृद्धि होती है, विपक्ष हंगामा खड़ा कर देता है। लेकिन वह यह नहीं बताता कि आज भी भारत में रसोई गैस दुनिया के सबसे सस्ते दामों पर उपलब्ध है। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान में 1046 रुपये, नेपाल में 1207 रुपये, श्रीलंका में 1241 रुपये और बांग्लादेश में 1225 रुपये हैं। 

वहीं विकसित देशों से तुलना करते हुए उन्होंने लिखा कि अमेरिका में 1755 रुपये, ऑस्ट्रेलिया 1765 और कनाड़ा में 2411 रुपये हैं। 

लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता अमित मालवीय के बयान पर लोगों की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। एक यूजर ने लिखा कि जबकि बीजेपी सरकार झूठ और प्रोपेगेंडा पर आधारित है! जब वे पड़ोसी देशों की बात करते हैं, तो वे चीन को भूल जाते हैं।

जब वे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की बात करते हैं, तो वे यह भूल जाते हैं कि इन देशों की प्रति व्यक्ति आय भारत के गरीब लोगों की तुलना में कई गुना अधिक है, जबकि भारत में आज भी बहुत से लोगों के पास भरपेट भोजन के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर दुनिया भर में एलपीजी (LPG) की कीमतों की तुलना की जा रही है, तो फिर प्रति व्यक्ति आय और उसके साथ मिलने वाली सुविधाओं तथा लगाए जाने वाले करों की भी तुलना क्यों नहीं की जानी चाहिए?

एक और यूजर ने लिखा- ठीक है, लेकिन जब कांग्रेस के समय डीजल, पेट्रोल और एलपीजी के दाम बढ़े थे, तब आप क्यों रो रहे थे? जब गैस सिलेंडर 400 रुपये और पेट्रोल 64 रुपये था, तब आप सड़कों पर क्यों उतरते थे? उस समय कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की औसत कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल थी। तब आपका यह तर्क क्यों सामने नहीं आता? आप लोगों को क्यों बेवकूफ बनाते हैं? शर्म आनी चाहिए, मजाक बनाकर रख दिया है।

Also Read
View All
Cockroach Janata Party Protest: अभिजीत दीपके बोले- शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

TMC Leader Arrest: साड़ियों के ढेर में छिपा था TMC नेता, चुनावी हिंसा और कमीशन के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

LPG Price Hike: ’12 साल में 530 रुपये की लूट, अब सड़क पर क्यों नहीं बैठते भाजपाई ? ‘ गैस महंगी होने पर मोदी सरकार पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

Dogs Hostage Couple: अंबिकापुर में व्यवसायी दंपती को 2 कुत्तों ने डेढ़ घंटे तक दुकान में बनाए रखा बंधक, फिर ऐसे मिली मुक्ति, देखें Video

दिल्ली में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके का आया बयान, कहा- यह यहीं खत्म नहीं होता