# राष्ट्रीय

Operation Sindoor: ‘भारत की तरफ़ आँख भी उठाई तो…’ वीडियो शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने दिया ऐसा रिएक्शन

Swati Maliwal on Operation Sindoor: "करारा जवाब, सटीक वार… भारत की तरफ़ आँख भी उठाई तो मिट्टी में मिला दिए जाओगे। 'ऑपरेशन सिन्दूर' का वीडियो शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने दिया पाकिस्तान को संदेश।

2 min read

आप सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने 'ऑपरेशन सिन्दूर' (Operation Sindoor) को लेकर एक वीडियो शेयर करते हुए भारत की ताकत का जोरदार संदेश दिया। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर लिखा, "करारा जवाब, सटीक वार… भारत की तरफ़ आँख भी उठाई तो मिट्टी में मिला दिए जाओगे। इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक कार्रवाई को दर्शाया गया है, जिसे सोशल मीडिया (Social Media) पर व्यापक समर्थन मिल रहा है।

उफान पर देशभक्ति की भावना

'ऑपरेशन सिन्दूर' के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सीमित है, लेकिन एक्स पर मौजूद पोस्ट्स के आधार पर यह एक सैन्य या रणनीतिक अभियान से जुड़ा प्रतीत होता है, जिसे लेकर देशभक्ति की भावना उफान पर है। स्वाति मालीवाल का यह बयान और वीडियो भारत की ओर से किसी भी खतरे को करारा जवाब देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पहलगाम को बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान में जबरदस्त एयर स्ट्राइक की हैं। भारत ने पाक और के कब्जे वाले कश्मीर (Pakistan-occupied Kashmir) में नौ जगहों पर बम बरसाए है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।

90 आतंकी ढेर

RAW की मदद से भारतीय सेनाओं ने जिन ठिकानों की पहचान की थी, उनमें से चार पाकिस्तान में और पाँच पीओके में स्थित थे। भारतीय खुफिया सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में 80 से 90 आतंकवादी मारे गए, जिनमें बहावलपुर और मुरीदके के शिविरों में सबसे अधिक 25-30 दहशतगर्द ढेर हुए हैं।

15 दिन बाद मुं​हतोड़ जवाब

भारत ने ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया, जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ।

Also Read
View All
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं पर FIR की खबरें फर्जी, दिल्ली पुलिस ने अफवाहों को किया खारिज

Cockroach Janta Party Protest: प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, बोले- ‘माता-पिता को धमकियों के कारण छोड़ना पड़ा घर’

बैंक लॉकर से निकले 2 करोड़ रुपये नगद ,5 मकान और 13 प्लॉट का खुलासा, ओडिशा में इंजिनियर के घर विजिलेंस का छापा

‘हमारी मेहरबानी से चल रही है विजय की सरकार…’, एमके स्टालिन के बयान से गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

AIADMK को लगा सबसे बड़ा झटका, पूर्व मंत्री, विधायक सहित 300 से ज्यादा नेताओं ने छोड़ी पार्टी, विजय की TVK में हुए शामिल