13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri 2026: शिवजी की 4 प्रिय राशियां: महाशिवरात्रि पर चमकेगा भाग्य, आर्थिक तंगी से मिल सकती है मुक्ति

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का त्योहार नजदीक है। इस बार ये 15 फरवरी को मनाया जाएगा। मंदिरों और शिवालयों में हर तरफ हर हर महादेव की गूंज सुनाई देगी। कहते हैं, भगवान शिव कुछ राशियों पर खास मेहरबान रहते हैं, और इस साल भी चार राशियों के लिए ये दिन बेहद खास रहने वाला है। चलिए […]

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Feb 12, 2026

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि 2026 राशिफल (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का त्योहार नजदीक है। इस बार ये 15 फरवरी को मनाया जाएगा। मंदिरों और शिवालयों में हर तरफ हर हर महादेव की गूंज सुनाई देगी। कहते हैं, भगवान शिव कुछ राशियों पर खास मेहरबान रहते हैं, और इस साल भी चार राशियों के लिए ये दिन बेहद खास रहने वाला है। चलिए जानते हैं, कौन सी हैं वो राशियां जिन पर भोलेनाथ की कृपा बरसेगी और कैसा रहेगा उनका दिन।

वृष राशि

वृष राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो भगवान शिव के सिर पर सुशोभित रहता है। इस बार महाशिवरात्रि वृष राशि वालों के लिए फाइनेंशियल तौर पर मजबूत करने वाली है। आपके पैसे से जुड़े मामलों में सब कुछ आपके पक्ष में जाएगा। अगर मन भारी चल रहा था तो अब राहत मिलेगी। परिवार और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि भी चंद्रमा से जुड़ी है। इस बार महाशिवरात्रि पर कर्क राशि वालों को करियर या बिजनेस में बड़ा फायदा मिल सकता है। इनकम और प्रॉफिट में अच्छा इजाफा होगा। अगर निवेश करने का सोच रहे हैं तो ये दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा और सेहत भी बेहतर होगी।

मकर राशि

मकर राशि पर शनि देव का प्रभाव रहता है, जो खुद भगवान शिव के बड़े भक्त माने जाते हैं। इस बार महाशिवरात्रि आपके लिए खुशखबरी लेकर आ रही है। पैसा आसानी से मिलेगा और प्रोफेशनल लाइफ में भी ग्रोथ देखने को मिलेगी। कोई पुरानी समस्या अब सुलझ सकती है। लाइफ में जो मुश्किलें थीं, उनमें कमी आएगी।

कुंभ राशि

कुंभ पर भी शनि देव का राज है, तो इस राशि के लोगों को शिवजी का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। फाइनेंशियल हालात सुधरेंगे। जिन निवेशों में पहले नुकसान हो रहा था, वे अब फायदा देंगे। कीमती चीजों में पैसा लगाना अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा, जिससे फैसले लेना आसान हो जाएगा। समाज और ऑफिस में आपकी इज्ज़त बढ़ेगी और आपकी तारीफ होगी।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।