13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang: 14 फरवरी 2026 पंचांग: किस समय करें शुभ काम, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Today Panchang February 14, 2026 : आज का पंचांग 14 फरवरी 2026 में जानें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र, दिशा शूल, ग्रह परिवर्तन, व्रत और राशि फल की संपूर्ण जानकारी।

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Panchang 14 February

Aaj Ka Panchang 14 February : आज का शुभ-अशुभ समय, चौघड़िया और दिशा शूल

Aaj Ka Panchang 14 February 2026 : आज का पंचांग 14 फरवरी 2026 आपको दिनभर के शुभ-अशुभ समय, चौघड़िया, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और ग्रहों की स्थिति की सटीक जानकारी प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें दिशा शूल, यात्रा के उपाय, व्रत विशेष और जन्म लेने वाले बच्चों की राशि व नामाक्षर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई है। अपने दिन की बेहतर शुरुआत और सफल कार्यों के लिए आज के पंचांग को अवश्य पढ़ें।

आज का पंचांग शनिवार, 14 फरवरी, 2026 | Today Panchang 14 February 2026

क्रम संख्याविवरणजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास25 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया 8.32 से 9.55 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 12.41 से 2.04 तक रहेगा तथा लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 2.04 से 4.51 तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उड़द अथवा तैल से बनी वस्तु अथवा तिल सेवन करके, प्रातःकाल गायों को चारा खिलाकर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो तले हुए या कुरकुरे, चटपटे भोज्य पदार्थ का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – द्वादशी तिथि दिन 4.02 तक होगी तदुपरान्त त्रयोदशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – पूर्वाषाढा़ नक्षत्र सायं 6.16 तक होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा ।

योग – सिद्धि योग रात्रि 3.18 तक रहेगा तदुपरान्त व्यतिपात योग रहेगा ।

करण – तैतिल करण दिन 4.02 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष – शनि प्रदोष व्रत, सेन्ट वेलेन्टाइन दिवस

चन्द्रमा – आज रात्रि 12.42 तक धनु राशि में होगा तदुपरान्त मकर राशि में प्रवेश होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

मंगल का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 12-38 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 12.42 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी तदुपरान्त मकर राशि होगी ।
आज सायं 6.16 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर फा, ढा, भे, भो पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं। इनमें दुसरो के मनोभावों को जान लेने की विशेष क्षमता होती हैं। ऐसे लोग अध्यापक, धर्म-प्रचारक, राजनीतिक, वैध-ड़ाक्टर, वकील और पुस्तक का व्यवसाय करने वाले होते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। ये चर राशि होने के कारण एक स्थान पर एक जगह टिक कर कार्य नहीं कर पाते।

बड़ी खबरें

View All

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग