8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navpancham Yog 2026: फरवरी के महीने में गुरु-शुक्र के बीच बनेगा नवपंचम योग, इन तीन राशियों की होगी मौज

Navpancham Yog 2026: फरवरी के महीने में गुरु ग्रह और शुक्र के बीच नवपंचम योग का निर्माण होने जा रहा है। ये योग कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं नवपंचम योग से किन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Navpancham Yog 2026

Getty image

Navpancham Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन और वैभव का कारक माना जाता है। फरवरी के महीने में 6 फरवरी को धन के दाता शुक्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इस राशि में गोचर करते ही मिथुन राशि में विराजमान गुरु ग्रह के साथ इनका नवपंचम योग बनेगा। ये योग ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में राशि के पंचम भाव को ज्ञान, प्रेम और भाग्य का कारक माना जाता है और नवम भाव को धर्म का कारक माना जाता है। फरवरी के महीने में बनने वाले इस नवपंचम योग से कुछ राशियों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं इस योग से किन राशियों को लाभ होगा।

नवपंचम योग से इन राशिवालों को होगा फायदा

मेष राशि
मेष राशि के जातक के लिए ये नवपंचम योग बेहद शुभ रहने वाला है। इस समय में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आपका अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। व्यापार में मनचाही डील पक्की हो सकती है। इसके साथ ही निवेश के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग लाभाकारी सिद्ध योग। इस दौरान आपको कारोबार में तरक्की मिलेगी। इसके साथ आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। इस समय में आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशिवालों के लिए नवपंचम योग शुभ रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। इसके साथ शिक्षा से जुड़े हुए लोगों को भी इस समय में लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है।