9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 9–15 फरवरी 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और रंग

9 से 15 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। जानें सभी 12 राशियों के लिए करियर, प्रेम, धन, स्वास्थ्य, शुभ अंक और शुभ रंग से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी।

5 min read
Google source verification
Weekly Rashifal

Weekly Rashifal : साप्ताहिक राशिफल (9 फरवरी से 15 फरवरी तक)

Weekly Rashifal 9 February to 15 February 2026: 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक का यह साप्ताहिक राशिफल आपके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं—करियर, व्यापार, प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर आधारित है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल आपके निर्णयों, भावनाओं और भविष्य की दिशा को प्रभावित करेगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ संजीव कुमार शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग की जानकारी, जिससे आप अपने सप्ताह की बेहतर योजना बना सकें और सफलता की ओर कदम बढ़ा सकें।

मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)

मुश्किल टकराव और विवादों के दौरान व्यावहारिक समझदारी का परिचय देंगे। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के झगड़ा या विवाद से बचें। व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे।अंतर्मन में जारी उथल-पुथल सुलझाने और परिवर्तन को जीवन में प्रवेश देने के लिए तैयार रहे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 होगा और शुभ रंग लोटस पिंक होगा।

वृषभ राशि (Vrishabha Saptahik Rashifal)

किसी पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए एक अलग और नया तरीका अपनाएंगे। आत्म चिंतन और मंथन के माध्यम से अपने भीतर उत्तर की तलाश करेंगे।आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप समय के प्रवाह के साथ बहें और घटनाओं में बाधा बनने से बचे। पुरानी बातों को पीछे छोड़ दे। बिना किसी रूकावट या बाहरी अक्षर के तेजी से भविष्य की ओर बढ़ेगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और आपका शुभ रंग सी ग्रीन है।

मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)

बच्चे आपकी ऊर्जा और ज्ञान की अपेक्षा करेंगे। पारिवारिक चर्चा के दौरान अत्यधिक संवेदनशील होने और बातों को व्यक्तिगत रूप से लेने से बचें। कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपकी बातों से निराश हो सकते हैं। लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा। रिश्तो में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 12 है और आपका शुभ रंग एमेरल्ड ग्रीन है।

कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal)

व्यक्तिगत रिश्तों में अधिक प्रेम पूर्ण और देखभाल करने वाले होंगे और बदले में पूर्ण वफादारी और सहयोग की अपेक्षा करेंगे। लंबे समय से अटकी हुई स्थितियां समय के साथ बदल जाएगी। अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहे। विरोध नकारात्मकता और मुश्किल हालात का सामना हिम्मत और साहस से करने में सफलता मिलेगी रिश्तों और साझेदारी में भावनात्मक उथल-पुथल से बचें। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और शुभ रंग पर्पल है।

सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)

लंबे समय से अटकी हुई स्थिति समय के साथ बदल जाएगी। हर छोटी चीज की चिंता करके समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें तो बेहतर रहेगा। निजी संबंधों दोस्तों रिश्तेदारों में भावनात्मक और आध्यात्मिक रुझान महसूस करेंगे। किसी भी तरह के झगड़ों में बीच बचाव करने के लिए अंतर मन की सुने। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग डीप ब्लू है।

कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)

व्यक्तिगत संबंधों में आपकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक रहेगी। विभिन्न दृष्टिकोण किसी बिजनेस प्रोजेक्ट या साझेदारी को मजबूती प्रदान करेंगे। आसपास के लोगों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। आसपास के लोगों को अपने फैसले स्वयं लेने के लिए प्रेरित करेंगे। बिना किसी रूकावट या भारी हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेगे। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 है और शुभ चेरी रेड है।

तुला राशि (Tula Saptahik Rashifal)

घर और कार्यस्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति देंगे। ध्यान और आत्म मंथन के माध्यम से शांति और सामंजस्य के गहरे स्तरों को मजबूत करेंगे। आने वाला समय कुछ बड़ा लेकर आएगा। जीवन में जीने के नए आयाम मिलेंगे संभव लक्ष्यो और महत्वाकांक्षाओं का त्याग करना बेहतर रहेगा। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकने वाला रहेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक11 है और शुभ रंग स्काई ब्लू है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Saptahik Rashifal)

ध्यान और आत्म मंथन के माध्यम से शांति और सामंजस्य स्थापित करेंगे। हंसी प्रेम और खुशहाली हासिल करने के लिए जिंदगी का भरपूर जश्न मनाएंगे। निकट भविष्य में लाभ के प्रबल अवसर बनेंगे। स्पष्टता के मेल से कार्यक्षेत्र की मुश्किलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। अच्छे बिजनेस प्लान और निवेश के अवसर आएंगे। कार्य क्षेत्र में धोखेबाज समूह के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने से पहले सतर्क रहे। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक14 है और शुभ रंग सॉफ्ट पिक है।

धनु राशि (Dhanu Saptahik Rashifal)

निजी और व्यावसायिक स्तर पर फिलहाल स्थितियां सधी हुई है। स्पष्ट दृष्टिकोण आपको सही दिशा में ले जाएगा। कोई बदलाव लाभदायक सिद्ध होगा। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें। अपने डर पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। जीवन के नए लक्ष्य बनाएंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग वाइट है।

मकर राशि: (Makar Saptahik Rashifal)

उच्च पदासीन व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। व्यावसायिक पहलुओं पर प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। जीवन के किसी पहलू में अंत और नई शुरुआत का योग है। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। दिनचर्या में बदलाव स्थितियां और जिम्मेदारियां के प्रति नया दृष्टिकोण देगा। निराश होने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार करें और एक बार में एक कदम उठाए। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग सॉफ्ट पिक हैँ।

कुंभ राशि (Kumbh Saptahik Rashifal)

हास्य विनोद की सहायता से मुश्किल स्थितियों से आसानी से बाहर निकल आएंगे। अपने संतुलित दृष्टिकोण से दूसरों को उचित सलाह और मार्गदर्शन देंगे।भावनात्मक उथल-पुथल के चलते दिल और दिमाग अलग-अलग दिशा में खींचेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। अपनी सोच का दायरा सीमित न रखें। सप्ताह के अंत में निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग सन येलो है।

मीन राशि (Meen Saptahik Rashifal)

व्यावसायिक सफलता और भौतिक लाभ संतोष जनक साबित होंगे। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेगे। विदेश में आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से सफलता और खुशहाली हासिल करेंगे। आत्म केंद्रित होकर बाहर की वास्तविकता को समझेंगे। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 10 है और शुभ रंग पीकॉक ग्रीन है।