
Shani-Shukra Yuti 2026 : शनि-शुक्र का दुर्लभ योग 2026: सभी राशियों पर असर (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)
Shani-Shukra Yuti 2026 : तीन दशक बाद मीन राशि में शनि और शुक्र की ये अनोखी जुगलबंदी बन रही है। ज्योतिष की भाषा में इसे मालव्य राजयोग का आरंभिक रूप कहा गया है। शनि जहां स्थिरता लाता है, वहीं शुक्र सुख-समृद्धि का कारक है और जब ये दोनों मीन राशि में करीब आते हैं, तो कमाल ही हो जाता है। इस बार 28 जनवरी को अर्धकेन्द्र योग बना (शनि मीन में, शुक्र मकर में), जो ऊर्जा को जगा रहा है और मार्च तक इसका असर रहेगा। शनि 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक मीन राशि में रहेगा, लेकिन शुक्र के साथ इनका खास मेल 2 मार्च से 26 मार्च तक ही सबसे प्रभावी रहेगा। 30 साल बाद बना ये योग, धन और तरक्की पर गहरा, लंबा असर डालेगा।
शनि और शुक्र का ये मेल (Shani-Shukra Yuti) मीन राशि में काम और आनंद के बीच बेमिसाल बैलेंस बनाता है। शनि पहले से ही मीन राशि में है, और 1 फरवरी के उदय से पहले ही 28 जनवरी को ये योग एक्टिव हो गया था। 28 जनवरी 2026 को फिर से शनि-शुक्र का अर्धकेन्द्र योग (45 डिग्री पर) बनेगा। ये असर में कम वक्त का रहेगा, पर मीन राशि में रहते तक इसका प्रभाव बना रहेगा। असली शनि-शुक्र का योग 2 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे बनेगा और 26 मार्च तक असर दिखाएगा।
हिंदू कैलेंडर के हिसाब से, शुक्र का मीन में गोचर 2 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। मीन जल राशि है, और ब्रहस्पति के अधीन है, तो ये योग आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक ले जाता है। पिछले 30 सालों में ऐसा योग शायद ही कभी दिखा हो मुश्किल दौर को भी खूबसूरत मोड़ देने वाला। शनि की साढ़ेसाती या शुक्र की दशा जिन राशियों पर है, उनके लिए ये वक्त वाकई वरदान जैसा साबित हो सकता है। वास्तु में उत्तर-पूर्व कोना साफ रखना या पानी का सोर्स बनाना, और फेंगशुई में दक्षिण-पूर्व में गुलाबी क्रिस्टल रखना, इस योग की पॉजिटिव एनर्जी को और बढ़ा देता है।
बारहवें घर में ये योग विदेश यात्रा, खर्चों पर कंट्रोल और अंदरूनी जागरूकता लाता है। नौकरी करने वालों को अचानक फायदा मिल सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। प्यार में रिश्ते गहरे होंगे।
ग्यारहवें घर से दोस्तों, नेटवर्क से मुनाफा, शादी के अच्छे योग, बिज़नेस पार्टनरशिप मजबूत होती है। खूबसूरती या लग्ज़री चीजों में निवेश फायदेमंद रहेगा।
दसवें घर में करियर में जबरदस्त मौका, प्रमोशन, नई जिम्मेदारियाँ। क्रिएटिव फील्ड में इज्जत मिलेगी, लवर से रिश्ता पक्का होने के आसार।
नौवें घर की वजह से किस्मत जागेगी। हायर एजुकेशन, धार्मिक यात्रा या पिता से मदद मिलेगी। कोर्ट कचहरी में जीत, धन जमा होने के मौके बढ़ेंगे।
आठवें घर से विरासत, इंश्योरेंस या छुपे फायदे मिल सकते हैं। शादी में मिठास, सेहत में सुधार, लेकिन रेगुलर चेकअप न भूलें। ध्यान-योग का भी बड़ा फायदा मिलेगा।
सातवें घर में पार्टनरशिप मजबूत होगी, बिजनेस आगे बढ़ेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशी आएगी, लेकिन सोच-समझकर फैसले लें।
छठे घर से दुश्मनों पर जीत, सेहत सुधरेगी, नौकरी में स्थिरता आएगी। झगड़े सुलझेंगे, कर्ज़ से राहत मिल सकती है।
पांचवें घर में संतान सुख, रोमांस का पीक टाइम। पढ़ाई, इन्वेस्टमेंट, और कला में सफलता मिलेगी।
चौथे घर से घर की खुशियाँ, गाड़ी खरीदने के योग, माँ से फायदा। प्रॉपर्टी के सौदे सही रहेंगे, परिवार में शांति बनी रहेगी।
तीसरे घर में हिम्मत बढ़ेगी, भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कम्युनिकेशन, लेखन या मीडिया में तरक्की होगी, छोटी यात्राएं सफल रहेंगी।
दूसरे घर में पैसा आएगा, बोलचाल में असर दिखेगा। परिवार में खुशी, सेविंग्स बढ़ेंगी, और खाने-पीने का मजा मिलेगा।
लग्न में ये योग आपकी पर्सनैलिटी को आकर्षक बनाएगा। शादी, करियर और सेहत हर चीज में शानदार सफलता दिखेगी। ये आपका गोल्डन टाइम है।
शरद शर्मा , ज्योतिष और वास्तु एक्सपर्ट
Published on:
08 Feb 2026 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
