
ballia police, Pc: Patrika
Ballia Police: पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार चौकी प्रभारी हनुमानगंज ओमवीर सिंह को चौकी प्रभारी पुरास की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चौकी प्रभारी पुरास आदर्श श्रीवास्तव को हनुमानगंज भेजा गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनिल यादव को थाना गड़वार में तैनात किया गया है। थाना नगरा से उप निरीक्षक उमाशंकर को प्रभारी जन सूचना सेल बनाया गया है, वहीं थाना गड़वार से उप निरीक्षक गंगा प्रसाद को थाना हल्दी स्थानांतरित किया गया है। थाना खेजुरी से उप निरीक्षक विरेन्द्र विश्वास को थाना नगरा भेजा गया है।
अन्य स्थानांतरणों में थाना चितबड़ागांव से उप निरीक्षक शकील अहमद को थाना उभांव, थाना हल्दी से उप निरीक्षक धर्मवीर यादव को थाना भीमपुरा, थाना फेफना से उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक को थाना चितबड़ागांव तथा प्रभारी जन सूचना सेल सूर्य प्रकाश दूबे को थाना गड़वार में नई तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को आदेश से अवगत कराते हुए तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
05 Feb 2026 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
