
Paddy Procurement : समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए राज्य सरकार ने दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था। पर इन दो दिनों में मात्र 1009 किसानों ने 38 हजार 384 क्विंटल धान ही बेच पाए। दो दिन का समय मिलने के बाद भी जिला प्रशासन ने मिले 82 हजार क्विंटल धान खरीदी को पूरा नहीं कर पाए। इस धान खरीदी सीजन में कुल 1 लाख 48 हजार 284 किसानों से कुल 70 लाख 39 हजार 179 क्विंटल धान की खरीदी की गई। वहीं इस बार 8734 किसानों ने धान नहीं बेचा है।
इस बार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सत्र में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परेशानियों व अव्यवस्थाओं के बीच भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। इस बार जिलेभर के किसानों से 82 लाख क्विंटल धान खरीदी करने का लक्ष्य था, लेकिन लक्ष्य पूरा करने के लिए 11 लाख 60 हजार 821 क्विंटल धान कम खरीदी हुआ। यही वजह है जिसके कारण इस बार लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें:
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक धान खरीदी सीजन में जिले में सबसे ज्यादा गुंडरदेही के 45 हजार 688 किसानों ने 23 लाख 19 हजार 417 क्विंटल धान बेचा। वहीं सबसे कम धान की खरीदी डौंडी ब्लॉक के 15 हजार 900 किसानों ने कुल 6 लाख 84 हजार 486 क्विंटल धान बेचा है।
5 फरवरी को 663 किसानों ने 26 हजार 200 क्विंटल धान बेचा। वहीं 6 फरवरी को 346 किसानों ने कुल 12 हजार 184 क्विंटल धान बेचा। इस बार उम्मीद की जा रही थी कि इस सीजन में जरूर धान खरीदी का लक्ष्य पूरा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:
6 फरवरी से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी समाप्त हो चुकी है। लेकिन अब समय पर धान का परिवहन पूरा करने की है। जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों में कुल 70 लाख 39 हजार 189.9 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं धान की परिवहन की बात करें तो अभी तक 24 लाख 3 हजार 523 क्विंटल धान का परिवहन हुआ है। अभी भी 46 लाख 35 हजार 656 क्विंटल धान का परिवहन बाकी है।
नोडल अधिकारी चिंताराम रावटे ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी समाप्त हो चुकी है। धान खरीदी के बाद अब धान का परिवहन तेजी से कराने की योजना है।
संबंधित विषय:
Updated on:
07 Feb 2026 11:40 pm
Published on:
07 Feb 2026 11:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
