
पुरूर-झलमला रोड चौड़ीकरण पर बड़ा फैसला (फोटो सोर्स- पत्रिका)
CG News: पुरूर से झलमला तक जल्द फोरलेन सड़क बनेगी, जिसकी स्वीकृति भी मिल गई है। सड़क चौड़ीकरण के तहत सिर्फ 14 गांवों की सड़क फोरलेन होगी और बाकी टून लेन। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। नेशनल हाइवे विभाग ने फोरलेन के दायरे में आने वाले 300 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें जल्द अतिक्रमण हटाने निर्देशित किया गया है। जो व्यक्ति अतिक्रमण नहीं हटाएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। विभाग के मुताबिक दो से तीन माह में ही काम शुरू हो जाएगा।
झलमला से पुरूर तक लगभग 30 किमी की सड़क पर 12.8 किमी की फोरलेन और लगभग 17 किमी मार्ग को 2 लेन बनाया जाएगा। इसके लिए लगभग 270 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के लिए सर्वे भी पूरा हो चुका है। इस कार्य को परिवहन मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है। इस मार्ग पर दो बड़े पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है।
शासन के नियम के मुताबिक कहीं सड़क निर्माण में पेड़ों की कटाई की जाती है तो एक पेड़ के बदले दस पेड़ लगाए जाएंगे। यहां लगभग 1700 पेड़ों का चिन्हांकन किया गया है। ऐसे में लगभग 17 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए जमीन का चिन्हांकन कर पौधारोपण करेंगे।
विभागीय जानकारी के मुताबिक पुरूर से लेकर झलमला तक लगभग 30 किमी की सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई भी की जाएगी। इसके दायरे में लगभग 1700 पेड़ आ रहे हैं। पेड़ों की कटाई के बाद ही फोरलेन व टू लेन सडक़ का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए नेशनल हाइवे विभाग 2 करोड़ 21 लाख रुपए वन विभाग को देगा।
नेशनल हाइवे के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण हटाया जाएगा। - अनिल कुमार छारी, एसडीओ, नेशनल हाइवे विभाग
Updated on:
02 Feb 2026 09:49 am
Published on:
02 Feb 2026 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
