
file photo
उत्तर बेंगलूरु Bengaluru के महालक्ष्मी लेआउट स्थित गेलेयरा बालग लेआउट में शनिवार शाम एक 26 वर्षीय जिम ट्रेनर और बॉडीबिल्डर Gym trainer and bodybuilder ने कथित तौर पर आत्महत्या suicide कर ली। मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, किरण अपनी प्रेमिका की किसी अन्य व्यक्ति से सगाई की खबर से गहरे सदमे में था।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किरण पिछले तीन वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। करीब दो सप्ताह पहले युवती ने उसे अपनी सगाई की जानकारी दी और शादी का निमंत्रण पत्र तथा साड़ी भी दिखाई, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि किरण वैलेंटाइन डे Valentine's Day मनाने और प्रेमिका Lover को उपहार देने की योजना बना रहा था, लेकिन उसकी शादी की खबर ने उसे तोड़कर रख दिया। शनिवार शाम उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे फांसी के फंदे पर लटका पाया।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट suicide note बरामद हुआ है, जिसमें किरण ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका और उसकी मां को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में उसने अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी लिखा था।परिजनों का आरोप है कि किरण ने अपनी कमाई से प्रेमिका का कर्ज चुकाने में मदद की थी और उसे परिवार से मिलवाते हुए शादी करने की इच्छा जताई थी। किरण कई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुका था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर महालक्ष्मी लेआउट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Published on:
09 Feb 2026 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
