9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजयपुर में विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित दो घायल

रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी लिमिटेड Redbird Flying Training Academy Limited का एक निजी प्रशिक्षण विमान रविवार दोपहर कर्नाटक Karnataka के विजयपुर जिले में एक खुले खेत में दुर्घटनाग्रस्त Private training aircraft crashed हो गया। जान बच गई पुलिस के अनुसार, विमान में पायलट सहित दो लोग सवार थे। इस हादसे में दोनों घायल हो गए, […]

less than 1 minute read
Google source verification
रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी लिमिटेड

निजी प्रशिक्षण विमान कर्नाटक के विजयपुर जिले में एक खुले खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी लिमिटेड Redbird Flying Training Academy Limited का एक निजी प्रशिक्षण विमान रविवार दोपहर कर्नाटक Karnataka के विजयपुर जिले में एक खुले खेत में दुर्घटनाग्रस्त Private training aircraft crashed हो गया।

जान बच गई

पुलिस के अनुसार, विमान में पायलट सहित दो लोग सवार थे। इस हादसे में दोनों घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई।बेलगावी पुलिस ने बताया कि दो सीटों वाला रेडबर्ड विमान बाबलेश्वर तालुक के मंगलूरु गांव के पास नीचे आ गिरा। हादसे के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

विमान एक प्रशिक्षण उड़ान पर था

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय Directorate General of Civil Aviation (डीजीसीए) ने पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त विमान सेसना 172 था, जिसका पंजीकरण नंबर वीटी-इयूसी है। यह विमान एक प्रशिक्षण उड़ान पर था। नियामक के अनुसार, विमान ने बेलगावी हवाई अड्डे से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व, बागलकोट के पास एक खेत में आपात (फोर्स्ड) लैंडिंग की।सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद विमान कई टुकड़ों में टूट गया।

मलबा कई हिस्सों में बिखरा

घटनास्थल से सामने आए दृश्य में विमान का मलबा कई हिस्सों में बिखरा हुआ दिखाई दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर उड़ान भर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।