AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

जिले के लिए की थी 2496.86 करोड़ की 41 घोषणाएं, 244 कार्यों में से 167 का काम पूर्ण, 71 अंतिम दौर में
बारां. जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रभारी मंत्री देवासी ने बताया कि जिले को दोनों बजटों में भरपूर लाभ देने का प्रयास किया गया है। वर्ष 2024-25 के बजट में जिले के लिए कुल 41 घोषणाएं 2496.86 करोड़ रूपए की विभिन्न विभागों में की गई। जिनमें से सम्बन्धित विभागों द्वारा 244 कार्यों की स्वीकृति जारी की गई है। जिनमें से 167 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं तथा कुल 71 कार्य प्रगतिरत हैं। बारां में श्रीराम स्टेडियम में खेल स्टेडियम को विकसित कर अत्याधुनिक किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पहले बजट में सार्वजनिक निर्माण विभाग के 195 कार्यों की 268.77 करोड की स्वीकृति जारी कर 157 कार्य 74.67 करोड रूपए के कार्यों को पूर्ण किया गया है एवं 38 कार्य प्रगतिरत है। दूसरे बजट की घोषणाओं में 73 कार्यो की 367.12 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई एवं 30 कार्य प्रगतिरत है। दो वर्ष में 438.97 करोड़ रुपए व्यय कर 357.49 लम्बाई में नवीन सड$कों का निर्माण, सु²ढ़ीकरण एवं नवीनीकरण किया गया। नवीन ग्रामीण सड$कों के निर्माण में 38.57 किमी पूर्ण किया गया है तथा 30.53 किमी के प्रगतिरत हैं। स्टेट हाइवे, एमडीआर के सु²ढ़ीकरण, चौड़ाईकरण एवं नवीनीकरण के 120.30 किमी के कार्यों में 173.92 करोड़ राशि के कार्य पूर्ण किए गए है तथा 119.08 करोड़ रूपए के कार्य प्रगतिरत हैं। वहीं दो आरओबी व आरयूबी के कार्य 116.00 करोड़ की राशि से प्रगतिरत है।
जनजाति आस्था केन्द्र सीताबाड़ी के प्रांगण एवं आसपास के स्थलों का समग्र विकास तथा यात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित किए जाने के लिए 5.73 करोड़ रुपए के कार्य प्रगतिरत है। रामगढ़ क्रेटर साइट के लिए 57 लाख स्वीकृत किए गए हैैं। हैरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आइकॉनिक टूरिज्म डेस्टीनेशन के रूप में शेरगढ़ किले का विकास करवाए जाने के लिए सहमति प्राप्त कर ली गई है। साथ ही बारां में विशेष न्यायिक मजिस्टे्रट भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट न्यायालय खोला गया। कृषकों के खेतों पर 353 सोलर पम्प संयंत्रों व 2608 हैक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर संयंत्रों तथा 5013 हैक्टेयर क्षेत्र में फव्वारा संयंत्रों की स्थापना की गई। 54 हैक्टेयर में फल बगीचों की स्थापना, 32000 लाख वर्गमीटर में ग्रीन हाउस, 18000 लाख वर्गमीटर में शेड नेट हाउस, 142 कम लागत के प्याज भण्डार गृहों का निर्माण एवं वर्षा जल के संग्रहण के लिए 52 खेत तलाईयों का निर्माण करवाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 1052 लाख के क्लेम का वितरण 13310 किसानों को किया गया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
13 Dec 2025 11:02 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।