2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पथराव में सरकारी गाडिय़ों के कांच टूटे

घटनाक्रम : अधिकारियों ने भागकर बचाई जान, चरागाह भूमि पर कार्रवाई के दौरान भडक़ा गुस्सा मुंडियर. कस्बे के नजदीक क्षेत्र के कलोनी गांव में गुरुवार को चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। उग्र भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाते हुए […]

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jan 29, 2026

उग्र भीड़ ने अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ पथराव किया, जिससे कई सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात इतने बिगड़ गए कि अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी।

मुंडियर. लोगों की ओर से किए गए पथराव के दौरान टूटा जीप का शीशा। पत्रिका

घटनाक्रम : अधिकारियों ने भागकर बचाई जान, चरागाह भूमि पर कार्रवाई के दौरान भडक़ा गुस्सा

मुंडियर. कस्बे के नजदीक क्षेत्र के कलोनी गांव में गुरुवार को चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। उग्र भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ पथराव किया, इससे सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए और कई गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। सीओ रिछपाल ङ्क्षसह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक वीडियो के आधार पर करीब एक दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमले के बाद शाम करीब छह बजे कलोनी गांव अब पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। प्रशासन पर हुए हमले और पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

भारी जाब्ता तैनात, सहमे ग्रामीण

गुरुवार को हुई तोडफ़ोड़ और अधिकारियों के साथ मारपीट के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आस-पास के थानों से भी अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया है। गांव के हर चौराहे और प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात है। सीओ रिछपाल खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर उन लोगों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने सरकारी गाडिय़ों पर पत्थर बरसाए थे। सीओ रिछपाल ने बताया कि हमले में शामिल मुख्य आरोपियों सहित करीब एक दर्जन लोगों को वीडियो के आधार पर हिरासत में लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रिछपाल मीणा शाहबाद एसडीएम, तहसीलदार शाहबाद सीआई रामकेश मीणा, मनोज विश्नोई समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल जाप्ता मौजूद रहा।

कार्रवाई शुरू होते ही बरसने लगे पत्थर

जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम पुलिस जाब्ते के साथ कलोनी गांव में चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने पहुंची थी। जैसे ही पीला पंजा (जेसीबी) चला, ग्रामीण एकजुट हो गए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध ङ्क्षहसक हो गया और भीड़ ने टीम पर पत्थरों से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव के दौरान पुलिस की जवान को चोट आई. चोटिल अवस्था में पुलिस जवान को शाहाबाद अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार किया जा रहा है।

कार्रवाई के इदौरान ग्रामीणों की ओर से पथराव किया गया। इससे सरकारी वाहनों के कांच टूटे है। एक जवान के भी मामूली चोट आई है। इस मामले में प्रशासन की ओर से रिपोर्ट देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रिछपाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, शाहाबाद