
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार अर्बन में अब युवाओं को रोजगार मिलेगा। सोमवार को स्मार्ट सिटी कंपनी और मैसर्स वैगमाइन इंटरप्राइजेज के बीच 30 साल का ऐतिहासिक अनुबंध हो गया। इस डील के साथ ही अर्बन हाट में फाइव स्टार होटल, मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट, हस्तशिल्प केंद्र और ओपन एयर थिएटर का रास्ता साफ हो गया है।
अनुबंध से अगले 30 वर्षों में 352 करोड़ रुपये की आय स्मार्ट सिटी को होगी और करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
अनुबंध के तहत संचालनकर्ता एजेंसी हर साल 6.30 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी को देगी, जबकि हर दो वर्ष में यह राशि सात प्रतिशत बढ़ेगी। 30 वर्ष (15+15) की अवधि पूरी होने के बाद परियोजना के भविष्य को लेकर नए सिरे से निर्णय लिया जाएगा। अनुबंध के बाद एजेंसी को छह माह का कूलिंग पीरियड दिया गया है, इसके बाद अगस्त से भुगतान शुरू होगा।
होटल से लेकर सिनेमा तक, सब कुछ एक जगह मिलेगा। विकास भवन के पास 174 करोड़ रुपये की लागत से बने अर्बन हाट में शहरवासियों को एक ही स्थान पर फाइव स्टार होटल (4 कमरे)
महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग 22-22 बेड की डोरमेट्री, मल्टीप्लेक्स थिएटर, रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट
ओपन एयर थिएटर व 25 मीटर ऊंचा विशाल झूला, ऑडिटोरियम व बहुउद्देशीय हाल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
अर्बन हाट को 46,135 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया गया है, जिसे 11 ब्लाक में बांटा गया है। इससे ओडीओपी और हस्तशिल्प को उड़ान मिलेगी। परियोजना के तहत हैंडीक्राफ्ट सेंटर उद्योग विभाग द्वारा बिना किराए संचालित किया जाएगा, जहां प्रशिक्षण सत्र और प्रदर्शनी होंगी। यहां इन्क्यूबेशन सेंटर, जरी-जरदोजी व अन्य स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। एजेंसी किसी भी स्थिति में परिसर को आगे लीज या गिरवी नहीं रख सकेगी।
स्मार्ट सिटी के सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि भविष्य में अर्बन हाट परिसर में जितना भी विस्तार होगा, उसका अलग से मूल्यांकन कर कमेटी द्वारा शुल्क तय किया जाएगा। इससे स्मार्ट सिटी को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। पार्किंग में 600 वाहनों की क्षमता, मॉडल प्रोजेक्ट बनेगा अर्बन हाट
अर्बन हाट में 600 वाहनों की पार्किंग विकसित की गई है। जिसमें 342 बेसमेंट और 258 सरफेस पार्किंग शामिल हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि अर्बन हाट के संचालन से बरेली को संपूर्ण शहरी बाजार मिलेगा, जहां लोग खरीदारी, खानपान, मनोरंजन और ठहरने—all-in-one—सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Published on:
10 Feb 2026 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
