13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉडल टाउन में सुबह घुसपैठियों के ‘रेकी गैंग की दस्तक, वीडियो कॉल पर दिखाये घर, कैप लगाए दो लोगों के वीडियो वायरल

शहर की सुरक्षित कहलाने वाली मॉडल टाउन कॉलोनी में तड़के 4:40 बजे ऐसा सीन बना कि लोग चौंककर उठ गए। गली में दो अज्ञात युवक कैप लगाए घूमते दिखे, मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहे और आरोप है कि वीडियो कॉल के जरिए अपने साथियों को पूरे इलाके की स्थिति दिखाते रहे। इस पूरे मामले की शिकायत मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में की गई।

2 min read
Google source verification

बरेली। शहर की सुरक्षित कहलाने वाली मॉडल टाउन कॉलोनी में तड़के 4:40 बजे ऐसा सीन बना कि लोग चौंककर उठ गए। गली में दो अज्ञात युवक कैप लगाए घूमते दिखे, मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहे और आरोप है कि वीडियो कॉल के जरिए अपने साथियों को पूरे इलाके की स्थिति दिखाते रहे। इस पूरे मामले की शिकायत मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में की गई।

कॉलोनीवासियों के मुताबिक 8 फरवरी की सुबह करीब 4:40 बजे दो युवक गली में बार-बार चक्कर काटते रहे। कभी दरवाज़ों के सामने रुकते, कभी कैमरे की तरफ पीठ करके मोबाइल चलाते, जैसे किसी वारदात की स्क्रिप्ट रिहर्सल हो रही हो।

लाइट जली तो यू-टर्न, फिर दूसरी गली में कोशिश

कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि दोनों संदिग्ध वीडियो कॉल पर थे और घरों के बाहर खड़े होकर लाइव इलाके की पोजिशन दिखा रहे थे। किस घर में लाइट बंद, किस घर में सन्नाटा, किस मोड़ पर कौन-सा कैमरा… यह सब।
एक घर में घुसने की कोशिश के दौरान सामने वाले मकान की लाइट जलते ही दोनों पीछे हट गए। इसके बाद उन्होंने दूसरी तरफ दूसरे घर में घुसपैठ का प्रयास किया, लेकिन घर के लोगों के जागने और आवाज लगाने पर दोनों अजीब-अजीब आवाजें निकालते हुए दौड़ पड़े।

CCTV फुटेज: 20 मिनट तक घूम-घूमकर रेकी

कॉलोनीवासियों ने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में दोनों युवक करीब 20 मिनट तक गलियों में संदिग्ध गतिविधियां करते दिखे। चक्कर लगाना, रुककर वीडियो बनाना, फोन पर बात करना और तेज़ी से लोकेशन बदलना। घटना के बाद मॉडल टाउन में लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि पहले भी इलाके में चोरी/हत्या जैसी घटनाओं की चर्चा रही है। इसलिए इस बार की रेकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता।जनसेवा ई-रिक्शा ऑटो चालक एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर मांग की है कि CCTV के आधार पर पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए, ताकि किसी बड़ी वारदात से पहले गैंग पर शिकंजा कसा जा सके।