
बरेली। बारादरी पुलिस ने मॉडल टाउन में छापेमारी कर खुलेआम मोबाइल से सट्टा लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरु गोविंद सिंह कॉलेज के पास मोबाइल पर सट्टा लगवा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे के मुताबिक युवक मोबाइल पर 90 के 200 रुपये की सट्टा राशि की बात कर रहा है। पुलिस ने गुपचुप तरीके से युवक के पास जाकर उसे दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नवनीत सिंह उर्फ पाटा पुत्र सरदार परनाम सिंह के रुप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल से सट्टा लगाता है और उससे होने वाली कमाई से अपने परिवार का खर्च चलाता है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो उसमें सट्टा लगाने से जुड़े पांच पर्चे पाए, जिनमें हार-जीत और रकम का पूरा विवरण दर्ज था। दरोगा जितेंद्र कुमार ने आरोपी नवनीत सिंह के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब सट्टे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने और अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित विषय:
Published on:
02 Feb 2026 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
