6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दाऊद और असलहों के साथ फोटो डालने वाले इब्राहिम समेत कई पर जानलेवा हमले की एफआईआर, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब मुख्य आरोपी अमान इब्राहिम के सोशल मीडिया अकाउंट से अवैध हथियारों के साथ और कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम की तस्वीरों के साथ फोटो वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और हमलावरों के बढ़ते हौसलों को उजागर किया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में कुछ दबंग युवकों ने सरेआम एक युवक को उसकी कार से खींचकर बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों और घूंसे-लातों से की गई इस जानलेवा पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पीड़ित ने बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब मुख्य आरोपी अमान इब्राहिम के सोशल मीडिया अकाउंट से अवैध हथियारों के साथ और कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम की तस्वीरों के साथ फोटो वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और हमलावरों के बढ़ते हौसलों को उजागर किया है।

घटना का खौफनाक मंजर

घायल युवक की पहचान किला के मोहल्ला जसौली निवासी सलमान पुत्र मुश्ताक हुसैन के रूप में हुई है। पीड़ित के अनुसार, 26 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह पीलीभीत बाईपास रोड स्थित स्पर्श बैंक्वेट हॉल के सामने अपनी गाड़ी खड़ी किए हुए था। तभी दो कारों में सवार करीब 5 से 10 युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी वजह उसे जबरन गाड़ी से उतार लिया। आरोप है कि मुख्य आरोपी अमान इब्राहिम, वसीम गद्दी, अनम गद्दी, सुभान उर्फ चूरन सहित अन्य अज्ञात लोगों ने सड़क पर ही सलमान को घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले की क्रूरता इतनी ज्यादा थी कि सलमान लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।

जान से मारने की धमकी देकर फरार

शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। पीड़ित का कहना है कि उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और उसकी जान को खतरा बना हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का दावा कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं।