10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईटीआई छात्र पर झोंका फायर, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, साथी भी गिरफ्तार, पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बोला, माफ कर दो…

आईटीआई छात्र राहुल गंगवार पर बहेड़ी इलाके में दिनदहाड़े हमला किया गया, हमलावरों ने उसे मोबाइल और चेन छीनने की कोशिश की और गोली चला दी। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में बाइक सवार दोनों आरोपी मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए, एक घायल हुआ तो दूसरा हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बहेड़ी में 4 फरवरी को आईटीआई के छात्र राहुल गंगवार पर हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ हमला किया। राहुल ने बताया कि शास्त्री नगर गेट के पास वह खड़ा था, तभी प्रेमनगर रामलीला गौंटिया निवासी मनोज भास्कर और इज्जत नगर मठ लक्ष्मीपुर निवासी उदय ठाकुर बाइक पर आए और मोबाइल व चेन छीनने का प्रयास किया।

राहुल ने विरोध किया, तो मनोज ने उसके सिर पर लोहे का कड़ा मार दिया। इसी बीच उदय ने तमंचा निकालकर राहुल के सिर पर सटा दिया। जैसे ही राहुल ने तमंचे की नाल पकड़कर बचने की कोशिश की, मनोज ने उध्देश्यपूर्ण इशारे से कहा उदय, इसे गोली मार दो। और उदय ने गोली चला दी। गोली राहुल के दाहिने बगल में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस बीच राहुल की बहन पूजा भी मौके पर पहुंच गई, जिससे दोनों हमलावर भाग निकले।

पुलिस ने की बहादुरी की मुठभेड़

सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने बाइक कुदेशिया फाटक की ओर मोड़ दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली चली और एक आरोपी घायल हो गया।

अभियुक्तों के पास से बरामद हुआ तमंचा और कारतूस

पुलिस ने घायल आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। मौके से उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।