
बरेली। अवैध दवा कारोबार पर नकेल कसने के लिए औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव पढ़ेरा में छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। यहां बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चल रहा था। टीम ने मौके से करीब 50 हजार रुपये कीमत की एलोपैथिक दवाएं जब्त कर लीं।
औषधि निरीक्षक राजेश कुमार को सूचना मिली थी कि गांव में नियमों को ताक पर रखकर दवाओं की बिक्री की जा रही है। वह औषधि निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन के साथ मौके पर पहुंचे तो देशदीपक सिंह के नाम से संचालित मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में दवाओं का भंडारण मिला।
छापे के दौरान संचालक टीम को दवा बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। जांच में साफ हुआ कि बिना अनुमति के दवाओं का स्टॉक रखा गया था और बिक्री की जा रही थी। इसके बाद टीम ने पूरा स्टॉक सीज कर दुकान को नोटिस जारी कर दिया। जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने पांच दवाओं के नमूने भी लिए हैं। इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जिले में बिना लाइसेंस दवा बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
12 Feb 2026 06:34 pm
Published on:
12 Feb 2026 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
