14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित गांव की बेटी ने बढ़ाया मान, रविना ने किया ये कमाल

गडरारोड़ बॉर्डर का यह वो इलाका है जहां 2 दशक पहले यह तोहमत लगती थी कि बेटियों को पढ़ाया नहीं जाता।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
ravina_rajpurohit.png

बाड़मेर। गडरारोड़ बॉर्डर का यह वो इलाका है जहां 2 दशक पहले यह तोहमत लगती थी कि बेटियों को पढ़ाया नहीं जाता। समय के साथ बदलाव आते ही जैसे ही मां-बाप और समाज ने बेटियों को अवसर दिया परिणाम देखिए, बॉर्डर के जुड़िया गांव की बेटी रविना राजपुरोहित ने 97.40 अंक हासिल किए है। रविना के यह 97.40 अंक 100 कहे जाएंगे क्योंकि इस बेटी ने अपने गांव जुड़िया में बालिका बारहवीं स्कूल नहीं होने पर 16 किमी दूर हरसाणी गांव तक बस में अपडाउन कर राउमावि में पढ़ाई जारी रखी।

यह भी पढ़ें : दुनिया में छा गई जयपुर की ये बेटियां! ब्यूटी और ब्रेन से लेकर खेल में ऐसे किया कमाल

बेटी ने हासिल किए जिले में सबसे अधिक अंक
परिणाम आया तो वह जिले में अब तक मिले परिणाम में सबसे अप है। रविना के यह अंक पूरे बॉर्डर की बेटियों की पीठ पर शाबासी है,जो अब पढ़ लिखकर आगे बढ़ रही है। रविना के पिता बलवंतसिंह राजपुरोहित निजी विद्यालय में शिक्षक है। सामान्य परिवार की छात्रा के प्रतिदिन दो घंटे अपडाउन में खर्च होते लेकिन शेष बचे समय को उसने पढ़ाई के लिए टाइमटेबल बनाकर व्यय किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ठगा गए इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने वाले, अभी तक किसी को भी नहीं मिली सब्सिडी, जानिए क्यों


परिणाम का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया
रविना का कहना है कि इस परिणाम का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को देती है। हरसाणी विद्यालय में भी शिक्षकों के कई पद रिक्त होने से समस्या रहती थी लेकिन अन्य गुरुजनों ने सभी विषयों में मार्गदर्शन देकर हौंसला बढ़ाया। रविना प्रशासनिक सेवा में जाने का इरादा रखती है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!