10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूखंड विवाद में दो पक्षों की भिड़ंत, घायल व्हीलचेयर-स्ट्रेचर पर पहुंचे एसपी ऑफिस

– आलमसर में हुई मारपीट को लेकर एक पक्ष ने जताया आक्रोश, निष्पक्ष जांच का भरोसा बाड़मेर. धनाऊ थाना क्षेत्र के आलमसर गांव में भूखंड विवाद को लेकर दस दिन पहले हुए हिंसक टकराव के बाद एक पक्ष के लोग मंगलवार को घायलों को व्हीलचेयर व स्ट्रेचर पर लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और […]

2 min read
Google source verification
- आलमसर में हुई मारपीट को लेकर एक पक्ष ने जताया आक्रोश, निष्पक्ष जांच का भरोसा

- आलमसर में हुई मारपीट को लेकर एक पक्ष ने जताया आक्रोश, निष्पक्ष जांच का भरोसा

- आलमसर में हुई मारपीट को लेकर एक पक्ष ने जताया आक्रोश, निष्पक्ष जांच का भरोसा

बाड़मेर.

धनाऊ थाना क्षेत्र के आलमसर गांव में भूखंड विवाद को लेकर दस दिन पहले हुए हिंसक टकराव के बाद एक पक्ष के लोग मंगलवार को घायलों को व्हीलचेयर व स्ट्रेचर पर लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश जताया।

सूचना मिलने पर एसपी नरेंद्रसिंह मीना स्वयं कार्यालय से बाहर आए और पीड़ित पक्ष से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान घायलों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई है तथा गंभीर चोटों को देखते हुए धारा 307 (जानलेवा हमला) जोड़ी गई है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए मामला एएसपी बाड़मेर नितेश आर्य को सौंपा गया है।

दोनों पक्षों के क्रॉस मुकदमे, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 1 जनवरी को भूखंड को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई। प्रारंभिक जांच चौहटन वृत्त के डिप्टी जेठाराम को सौंपी गई थी। जांच के बाद दोनों पक्षों के 6-6 आरोपी चिन्हित किए गए। अब तक दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो आरोपियों की गिरफ्तार शेष हैं।

पहला पक्ष: पुश्तैनी भूखंड पर कब्जे का आरोप

केवाराम पुत्र फोटाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आलमसर से बिसारणिया सड़क स्थित उनका पुश्तैनी भूखंड है, जहां आरोपी मूलाराम व अन्य कब्जा करने पहुंचे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने मूलाराम, केशाराम, दूदाराम, लाछीदेवी, रूपोदेवी और पन्नीदेवी को गिरफ्तार किया।

दूसरा पक्ष: रजिस्ट्रीशुदा भूखंड का दावा

दूसरी ओर मूलाराम पुत्र दूदाराम ने मामला दर्ज करवाया कि भूखंड रजिस्ट्रीशुदा है और पहले पक्ष के लोग कब्जे की नीयत से पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में केवाराम, हनुमान, रामाराम और विरधाराम को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी खेराज व फोटाराम घायल होने के कारण अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं।

सरियों से पीटने का आरोप

घायल खेराजराम व फोटाराम, दलित नेता उदाराम के साथ व्हीलचेयर व स्ट्रेचर पर एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावर नकाब पहनकर आए और सरियों से बुरी तरह मारपीट की। खेराजराम के पैर टूटे हुए हैं, जबकि फोटाराम के सिर पर गंभीर चोट है। सूचना पर बाड़मेर एसडीओ यशार्थ शेखर भी मौके पर पहुंचे।

एसपी बोले- निष्पक्ष जांच होगी

भूखंड विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं और अब पूरे मामले की जांच एएसपी नितेश आर्य को सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्रसिंह मीना, एसपी, बाड़मेर