9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DIG से मिले मृत दरोगा के परिजन, ADM भाई बोले…ये प्लांड मर्डर, पूरा थाना किया जाए सस्पेंड

बस्ती में लापता दरोगा की लाश सरयू नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए पूरा थाना सस्पेंड करने की माँग की है, इस दौरान मृतक दारोगा के भाई और भाभी धरने पर बैठ गये।

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Feb 09, 2026

Up news, basti

फोटो सोर्स: पत्रिका, मृत दरोगा के भाई ADM अरुण कुमार

अयोध्या में रविवार को तीन दिनों से लापता दरोगा अजय गौड़ का शव सरयू नदी से मिलने के बाद ADM भाई और उनकी PCS पत्नी भी पहुंची। ADM अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि यह प्लांड मर्डर है। पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। पूरे थाने को सस्पेंड कर सीओ पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

जानिए पूरा मामला

रविवार को अयोध्या के सरयू नदी में दरोगा का शव मिला था। लापता होने के अगले दिन उनकी बाइक बस्ती के कुआनो नदी के पास मिली थी। वह ड्यूटी के दौरान 5 फरवरी की शाम को थाने से निकले इसके बाद उनका पता नहीं चला।

सीसीटीवी फुटेज में सफाईकर्मी के साथ अंतिम बार दिखे

आखिरी बार वह एक CCTV फुटेज में सफाईकर्मी के साथ बाइक पर जाते हुए नजर आए थे। उधर ADM भाई के धरना की सूचना मिलते ही बस्ती डीएम भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक दरोगा अजय गौड़ बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात थे। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ बस्ती में ही रहते थे। वह मूल रूप से देवरिया कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाडीह गांव के निवासी थे।

हत्या का मुकदमा दर्ज हो, CO पर कारवाई की जाये

ADM अरुण कुमार ने बताया कि पद के बावजूद थाने से मुझे कोई सहयोग नहीं मिला। मेरी मांग है कि पूरे थाने को सस्पेंड किया जाए, चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो और हर्रैया के सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अरुण कुमार अपनी पत्नी के साथ धरने पर बैठ गये।

DIG से मिले दारोगा के परिजन

इसके बाद ADM कीर्ति प्रकाश भारती और ASP श्यामकांत, सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी ने धरने पर बैठे दरोगा के भाई-भाभी से मिलने पहुंचे। उन्हें मनाकर वहां से DIG के पास ले गए। अरुण और दरोगा के अन्य परिजन रेंज ऑफिस में बस्ती के DIG संजीव त्यागी से मुलाकात की।

DIG ने बताया कि अजय कुमार गोंड के परिजन रेंज ऑफिस में मिलने आए थे। परिवार को घटना में साजिश की आशंका है। शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दरोगा के पिता बोले…किडनैपिंग के बाद हुई हत्या

दरोगा अजय गोंड के पिता रामचंद्र प्रसाद, रिटायर्ड सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस द्वारा कौन-सी कार्रवाई की जा रही है।हमे शंका है कि वह परशुरामपुर थाने से अकेले बाइक पर अपने आवास आ रहे थे।

कुछ दूरी पहले उनकी किडनैपिंग हो गई और फिर हत्या की गई। SP बस्ती यशवीर सिंह ने बताया कि दरोगा का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मामले की गहन जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग