7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्भवती माताओं के पंजीयन में लापरवाही पर घोड़ाडोंगरी बीई निलंबित

एएनसी पंजीयन में कम प्रगति पाए जाने पर शाहपुर विकासखंड के बीई, बीसीएम एवं बीपीएम को अवैतनिक करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश […]

2 min read
Google source verification
betul news

एएनसी पंजीयन में कम प्रगति पाए जाने पर शाहपुर विकासखंड के बीई, बीसीएम एवं बीपीएम को अवैतनिक करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला अस्पताल से लेकर मैदानी स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सभी बीएमओ, सीडीपीओ एवं मैदानी अमला अपने दायित्वों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निभाएं। बैठक में गर्भवती माताओं के एएनसी पंजीयन की समीक्षा के दौरान अन्य विकासखंडों की तुलना में कम प्रगति एवं लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत पर घोड़ाडोंगरी विकासखंड के बीई को निलंबित किया गया। वहीं चौथी एएनसी पंजीयन में कम प्रगति पाए जाने पर शाहपुर विकासखंड के बीई, बीसीएम एवं बीपीएम को अवैतनिक करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पंजीयन की जांच कर समय पर पोर्टल में प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मातृत्व मृत्यु रिव्यू की समीक्षा के दौरान भीमपुर, भैंसदेही एवं शाहपुर के बीएमओ द्वारा रिव्यू नहीं किए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए तथा स्पष्ट किया गया कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

नेहरू पार्क चौपाटी पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, चलित प्रयोगशाला में लिए गए सैंपल

बैतूल। गुरुवार को कलेक्टर बैतूल नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में तथा अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन बैतूल शैलेंद्र बडोनिया के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बैतूल द्वारा शहरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल एवं पुरुषोत्तम भंडारिया के दल द्वारा नेहरू पार्क चौपाटी स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। इनमें आलू मसाला, पानीपुरी का पानी, पनीर, मंचूरियन, टोमेटो सॉस, चटनी, मेयोनेज़ सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। लिए गए सैंपलों की जांच चलित खाद्य प्रयोगशाला में की जा रही है। इसी क्रम में शासकीय एमएलबी विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचाव एवं सुरक्षित खाद्य आदतों के संबंध में जागरूक किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही फूड सेफ्टी ऑन रोड एवं जागो ग्राहक जागो अभियान के अंतर्गत की गई। जांच के दौरान कुछ खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का अभाव पाया गया, जिस पर विभागीय दल द्वारा संबंधित दुकानों को तत्काल साफ-सफाई होने तक बंद कराया गया। साथ ही भविष्य में स्वच्छता नहीं पाए जाने पर पंजीयन निरस्त करने की सख्त चेतावनी दी गई।