1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur : भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी पर एफआईआर दर्ज, जानिए क्या था विवाद?

Bharatpur : भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। जानिए क्या है मामला?

2 min read
Google source verification
Bharatpur Bayana former BJP MLA wife Kamlesh Bhadana FIR registered know what dispute

फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur : भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना पर एक विवाद के चलते भरतपुर जिले के वैर थाने में मामला दर्ज किया गया है। वैर थाना एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

बताया जा रहा है कि मामला भौंडा गांव में लीज को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भौंडा गांव में कमलेश भड़ाना के नाम से लीज है। जिस पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को लीज की जमीन पर काम कर रहे लोगों ने चारागाह जमीन पर पशु चरा रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन पर फायरिंग भी की गई।

चंदराम ने वैर थाने में दर्ज करवाई एफआईआर

भौंडा गांव निवासी चंदराम ने वैर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। चंदराम ने बताया कि 31 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे वह चारागाह जमीन पर अपनी भेड़ बकरियां चरा रहा था। उसी दौरान होतराम, जगत, रवि, भूपेंद्र, उदय, सीताराम, पुष्पकर, रनजीत, संतोष और संजीव लाठी-डंडे और अवैध हथियार लेकर वहां पहुंचे।

चंदराम ने विरोध किया तो उस पर फायरिंग की गई

चंदराम ने बताया कि आरोपियों ने मां को गालियां दीं। इस पर चंदराम ने विरोध किया तो सीताराम ने उस पर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना, विमलेश और उनके साथ कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच ग्रामीणों ने जगत और लोकेश को मौके पर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। दोनों को हिरासत में ले लिया।

पूर्व विधायक का अपना पक्ष

इस विवाद में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना ने बताया साल 1997 से उनकी भौंडा गांव में लीज है। इस जमीन में सिलिका पत्थर निकलता है। लीज तक जाने का रास्ता चारागाह जमीन से होकर गुजरता है।

उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोग जबरन लीज में हिस्सेदारी और अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं। पूर्व विधायक ने बताया कहा शनिवार को लीज पर काम करने वाले लोगों पर हमला किया गया। साथ ही दूसरी तरफ से फायरिंग भी हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग