
वित्त मंत्री दीया कुमारी व मुखिया भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका
Rajasthan Budget 2026 : प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा ने पिछले बजट में अपने गृह जिले भरतपुर को भरपूर सौगात दी। सड़क, बाइपास और चौड़ीकरण जैसी योजनाओं पर करोड़ों रुपए की स्वीकृतियां मिलीं। इन घोषणाओं से जिले में विकास की उम्मीदें परवान चढ़ीं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई कार्य बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। कुछ स्थानों पर तो निर्माण कार्य लोगों के लिए विकास से पहले आफत बन गया है।
धूल, जाम और अधूरे मार्गों से आमजन परेशान है। ऐसे में इस बार जिलेवासी नए बजट की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि क्या फिर से भरतपुर को प्राथमिकता मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। पिछले बजट में भरतपुर के लिए सड़क निर्माण और चौड़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। प्रमुख परियोजनाओं में फोरलेन सड़कें, वाईपास और ग्रामीण मार्ग शामिल है। कई योजनाएं प्रगतिरत है, जबकि कुछ अभी डीपीआर या निविदा प्रक्रिया में ही उलझी हुई है।
1- भरतपुर-मथुरा सड़क फोरलेन रेलवे स्टेशन से मथुरा बाईपास लेफ्ट आउट पोर्शन (लम्बाई 3.00 किमी) राशि 24.46 करोड। कार्य प्रारम्भ 16 अगस्त 2025 और समाप्ति 15 अगस्त 2026 निर्धारित है। कार्य प्रगतिरत है।
2- हीरादास सर्किल से सुभाष नगर गौशाला होते हुए मथुरा बाईपास तक फोरलेन सड़क (लम्बाई 2.50 किमी) राशि 19.93 करोड़। कार्य अवधि 16 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2026 तक तय है। कार्य प्रगतिरत है।
3- भरतपुर-अछनेरा सड़क फोरलेन मानसिंह सर्किल से बोरा अप टू अपना घर (लम्बाई 10.00 किमी) राशि 73.11 करोड़। कार्य अवधि 4 सितंबर 2025 से 3 मार्च 2027 तक। कार्य प्रगतिरत है।
4- खेमकरण तिराहा से जघीना तक सड़क चौड़ीकरण (लम्बाई 5.00 1 किमी) राशि 14.64 करोड़। कार्य 5 अवधि 16 अगस्त 2025 से 15 जून 12026 तय है। कार्य प्रगतिरत है।
5- बसई वंशी पहाड़पुर से रूपवास तक महलपुर चूरा से वंशी पहाड़पुर नट 6-27 तक सड़क निर्माण (लम्बाई 11.00 किमी) राशि 12.19 करोड़। कार्य अवधि 16 अगस्त 2025 से 15 जून 2026 तय है। कार्य प्रगत्तिरत है।
6- राजा खेमकरण चौराहे से न्यू रीको औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क चौड़ीकरण (लम्बाई 4.00 किमी) राशि 14.65 करोड़। कार्य अवधि 16 अगस्त 2025 से 15 जून 2026 तय है। कार्य प्रगतिरत है।
7- रूपवास-जटमासी सड़क निर्माण (लम्बाई 8.60 किमी) राशि 13.58 करोड़। कार्य अवधि 16 अगस्त 2025 से 15 जून 2026 तय है। कार्य प्रगतिरत है।
8- ब्रह्मावाद फाटक से बंध बारैठा सड़क सुदृढ़ीकरण (लम्बाई 5.50 किमी) राशि 7.38 करोड़। कार्य अवधि 17 जुलाई 2025 से 16 मार्च 2026 तय है। कार्य प्रगतिरत हैं।
9- मथुरा बाईपास से मुखारा सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (लम्बाई 2.00 किमी) राशि 10.00 करोड़। कार्य अवधि 6 नवंबर 2025 से 15 अगस्त 2026 तय है। कार्य प्रगतिरत है।
10- एनएच-21 (किमी 78) से उच्चैन तक नवीन एलाइनमेंट व उच्चैन से गहनौली मोड़ (एनएच-123) पर बाईपास निर्माण (लम्बाई 28.85 किमी) राशि 170.00 करोड़। डीपीआर निर्माण अवधि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तय है। वर्तमान में डीपीआर कार्य प्रगतिरत है।
11- 10 करोड़ प्रति विधानसभा नॉन पेचेबल व मिसिंग लिंक सड़कें। योजना के अंतर्गत 99 कार्य (लम्बाई 169.32 किमी) राशि 40.00 करोड़। कार्य अवधि 14 सितंबर 2025 से 13 अप्रैल 2026 तय है। अब तक 14.00 किमी से अधिक के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
(प्रगति दिसम्बर माह तक अपडेट)
पिछले साल बजट में सुजानगंगा नहर पर मरम्मत कार्य, अन्य 11 जिलों सहित 107 करोड़ 30 लाख रुपए रुपए की घोषणा की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह सफल नहीं हो सकी। बताते हैं कि इस बजट में सुजानगंगा नहर को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।
Updated on:
11 Feb 2026 10:32 am
Published on:
11 Feb 2026 10:30 am
