
चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Crime News: चोरी की घटनाओं की रोकथाम व आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार को दुर्ग पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संयुक्त टीम गठित कर नाकेबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग की। इस दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना व पूर्व प्रकरणों के विश्लेषण के आधार पूछताछ की गई। जिनसे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी प्रकरणों का खुलासा हुआ।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर मठ पुरैना रायपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर मनीष अमरिया(25), जितेंद्र गायकवाड़, (23)और रवि साहू (23) को गिरफ्तार किया गया। सभी ग्राम लखौली, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव के रहने वाले हैं।
चोरी का सामान खरीदने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है, जिसमें धर्मेंद्र साहू, उमेश उर्फ पिंटू सोनी, प्रकाश सोनी शामिल हैं।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मठ पुरैना, रायपुर में इडली-डोसा बेचने का कार्य करते हैं व सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी करते हैं। नवंबर 2025 को मनीष के भांजे की बाइक से तीनों ग्राम अछोटी, थाना नंदनी गए। वहां एक सूने मकान से चांदी के सामान की चोरी की। दिसंबर 2025 को ग्राम औसर, थाना रानीतराई के सूने मकान से सोने का गुलबंद, चांदी की बिछिया, पायल व नकद 25,000 का पार किया। दिसंबर 2025 को ग्राम गोडपेंड्री, थाना उतई में दोपहिया से जाकर सूने मकान से 2 नग सोने के लॉकेट, सोने का गेहूं दाना, चांदी की पायल व 3,000 नकद पार किया।
आरोपियों ने 25 दिसंबर 2025 को ग्राम झीट, थाना अमलेश्वर में बाइक से जाकर सोने का लॉकेट, चांदी की पायल व 2,300 नकद पार किया। ग्राम चंगोरी से सोने की अंगूठी, चांदी की पायल व 5,000 नकद चोरी की। ग्राम अरसनारा, थाना पाटन से सोने का लॉकेट, सोने का गेहूं दाना व 12,000 नकद चोरी की। इसी तरह से पाटन के ग्राम तर्रा (तालाब किनारे) में सूने मकान से चांदी की पायल व 70,000 नकद पार किया। जनवरी 2026 को ग्राम बठेना, थाना पाटन के रोड किनारे तीन सूने मकानों से सोने के टॉप्स व 19,000 नकद चोरी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।
Published on:
09 Feb 2026 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
