9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: केवल 1 रुपए में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी, इस जिले में 15 फरवरी से शुरू होगी सुविधा

Good News: वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने अपने क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य और सुलभ चिकित्सा की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी सिर्फ 1 रुपए में Source- Social Media

गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी सिर्फ 1 रुपए में Source- Social Media

Good News: वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने अपने क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य और सुलभ चिकित्सा की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। विधायक सेन वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए मात्र 1 रुपए में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

15 फरवरी को होगा योजना का शुभारंभ

उन्होंने बताया कि इस जन-कल्याणकारी योजना का शुभारंभ 15 फरवरी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया निर्धारित की गई है जिसके अनुसार शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में अवकाश दिवस छोड़ कर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक टोकन दिए जाएंगे। जरूरतमंदों को अपने साथ आधार कार्ड और चिकित्सक द्वारा दी गई रेफर पर्ची लाना होगा।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी के दिन ही वैशाली नगर विधानसभा के लिए एक और योजना का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें मात्र 1 रूपए में डायलिसिस भी होगा। इसके अलावा 25 दिसंबर से लगातार फ्री ब्लड टेस्ट सुविधा के तहत 31 प्रकार के टेस्ट हर दिन किए जा रहे हैं। मात्र 1 रूपए में एक्स-रे सुविधा का जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं।