6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई, Jun 06, 2026

Dhan Kharidi Kendra Fire: कोड़िया धान खरीदी केंद्र में लगी आग, 300 बोरा जलकर राख, बड़े नुकसान की आंशका

Fire Incident: भीषण गर्मी के चलते आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

Dhan Kharidi Kendra Fire

कोड़िया धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग (Photo PAtrika)

Dhan Kharidi Kendra Fire: दुर्ग जिले के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे केंद्र में रखे करीब 300 बोरा धान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

Dhan Kharidi Kendra Fire: लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग दुर्ग को दी, जिसके बाद अग्निशमन की टीम ने कोड़िया पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन भीषण गर्मी के चलते आग ने धान के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांव वालों के अनुसार पैरा में आसपास आग लगाई गई थी, जो धान संग्रहण केंद्र में पहुंचा होगा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

300 क्विंटल धान के नुकसान का अनुमान

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को नुकसान का अनुमान और आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए। वहीं इस आग से लगभग 300 क्विंटल धान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

दमकल की 5 गाड़ी पहुंची

अग्निशमन विभाग के नागेंद्र सिंह ने बताया कि आगजनी की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि उसे नियंत्रित करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की कोशिश और 5 गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

जनहानि नहीं, लेकिन बड़ा आर्थिक नुकसान

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। बावजूद इसके, धान के बड़े पैमाने पर नुकसान ने प्रशासन और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और आग लगने के कारणों के साथ-साथ हुए नुकसान का विस्तृत आंकलन किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और ग्रामीण धान खरीदी केंद्रों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें