
Bhilwara's name resonates in the World Forum, CA Joshi honored for being the topper in the country in 'DISA'
वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित प्रतिष्ठित 'वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स 2.0' में न केवल भीलवाड़ा के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि शहर के सीए ने अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।
भीलवाड़ा के सीए पंकज जोशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शाखा उपाध्यक्ष दिनेश सुथार ने बताया कि सीए पंकज जोशी ने आईसीएआई की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित 'डिप्लोमा इन इंफॉर्मेशन सिस्टम्स ऑडिट' (डिसा) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आइसीएआइ भीलवाड़ा शाखा के अध्यक्ष आलोक सोमानी ने बताया कि इस महाकुंभ में दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 8 हजार लेखांकन विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सीए को बदलते आर्थिक वातावरण और तकनीकी नवाचारों के अनुरूप स्वयं को 'अपडेट' रखने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
वर्ल्ड फोरम में भीलवाड़ा के सीए समुदाय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतिनिधिमंडल में शाखा अध्यक्ष आलोक सोमानी, उपाध्यक्ष दिनेश सुथार और सम्मानित सीए पंकज जोशी के अलावा अक्षय सोडाणी, दिनेश आगाल, नवनीत तोतला, शाहरूख अहमद खान, रतन सिंह तंवर, सुनील सोमानी, विरेन्द्र कुमार पटवारी, रजत गगरानी, अखिल काख़ानी, निर्भीक गांधी, सत्य नारायण लाठी, पुलकित राठी, मुरली अटल, अक्षत बिरला, मोनिका समदानी आदि उपस्थित थे।
Published on:
02 Feb 2026 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
