12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 व 12 कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षाएं प्रारम्भ

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार 12 फरवरी से राज्यभर में प्रारंभ होंगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 90 हजार 57 विद्यार्थी पंजीकृत किए हैं। परीक्षाओं का आयोजन प्रदेशभर में 6 हजार 194 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। भीलवाड़ा जिले में 175 सेंटर पर 50 हजार से अधिक छात्र परीक्षाएं देंगे। […]

less than 1 minute read
Google source verification
Board exams for classes 10 and 12 have begun.

Board exams for classes 10 and 12 have begun.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार 12 फरवरी से राज्यभर में प्रारंभ होंगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 90 हजार 57 विद्यार्थी पंजीकृत किए हैं। परीक्षाओं का आयोजन प्रदेशभर में 6 हजार 194 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। भीलवाड़ा जिले में 175 सेंटर पर 50 हजार से अधिक छात्र परीक्षाएं देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली है। इसमें उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय, माध्यमिक, प्रवेशिका और व्यावसायिक परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों का वितरण परीक्षा शुरू होने से पहले थानों से पेपर को स्कूलों में कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचाया जाएगा।