2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवाचार: पीएम श्री स्कूल में अब छात्राएं पढ़ेंगी अधिकारों और कर्तव्यों का पाठ

शिक्षा के मंदिरों में अब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मूल्यों का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में एक अनूठी पहल हुई है। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने सोमवार को यहां नवनिर्मित संविधान कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर […]

less than 1 minute read
Google source verification
Innovation: Girls will now learn about rights and duties at PM Shri School

Innovation: Girls will now learn about rights and duties at PM Shri School

  • निरीक्षण: कलक्टर ने व्यावसायिक प्रयोगशालाओं में देखीं सुविधाएं, छात्राओं को दी सीख

शिक्षा के मंदिरों में अब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मूल्यों का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में एक अनूठी पहल हुई है। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने सोमवार को यहां नवनिर्मित संविधान कक्ष का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कलक्टर संधू ने बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी लोकतांत्रिक आत्मा है। इस कक्ष का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को संविधान के मूल सिद्धांतों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

पीएम श्री योजना: गुणवत्ता पर फोकस

इससे पूर्व कलक्टर ने विद्यालय में संचालित पीएमश्री योजना की समीक्षा बैठक ली। संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। कलक्टर ने चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों की पीठ थपथपाई।

लैब में परखीं स्किल्स

कलक्टर ने विद्यालय में संचालित व्यावसायिक प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद उपकरणों और छात्राओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रामेश्वर लाल जीनगर और एडीपीसी कल्पना शर्मा शामिल थे।