8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगापुर में 14-15 फरवरी को सजेगा अध्यात्म का महाकुंभ

गूंजेंगे वेद मंत्र: 2100 कुंडीय महायज्ञ के साथ मनेगी धर्मचंद्र देव की 107वीं जयंती भीलवाड़ा जिले के गंगापुर कस्बे में 14 और 15 फरवरी को अध्यात्म और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विहंगम योग संस्थान की ओर से कृषि मंडी रोड ग्रिड के पास स्थित मैदान में आचार्य धर्मचंद्र देव की 107वीं […]

less than 1 minute read
Google source verification
Maha Kumbh of spirituality will be organized in Gangapur on 14-15 February.

Maha Kumbh of spirituality will be organized in Gangapur on 14-15 February.

गूंजेंगे वेद मंत्र: 2100 कुंडीय महायज्ञ के साथ मनेगी धर्मचंद्र देव की 107वीं जयंती

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर कस्बे में 14 और 15 फरवरी को अध्यात्म और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विहंगम योग संस्थान की ओर से कृषि मंडी रोड ग्रिड के पास स्थित मैदान में आचार्य धर्मचंद्र देव की 107वीं जन्म-जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस दो दिवसीय समारोह का मुख्य आकर्षण 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ होगा। इसमें एक साथ हजारों साधक विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां देंगे।

बहेगी अमृतवाणी

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में विहंगम योग के वर्तमान आचार्य स्वतंत्रदेव और संत विज्ञानदेव का सान्निध्य प्राप्त होगा। 15 फरवरी को शाम 7 बजे से आचार्य स्वतंत्रदेव अपनी 'अमृतवाणी' से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। संत विज्ञानदेव प्रतिदिन शाम 5 बजे से 'जय स्वर्वेद कथा' के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

शोभायात्रा से होगी शुरुआत

समारोह का शुभारंभ 14 फरवरी को सुबह 11 बजे 'स्वर्वेद शोभायात्रा' के साथ होगा। 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से 2100 कुंडीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जो पर्यावरण शुद्धि और मानसिक शांति का संदेश देगा।

निशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर

समारोह स्थल पर जन-कल्याण के लिए निशुल्क आसन-प्राणायाम, ध्यान प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार विहंगम योग एक प्राचीन ब्रह्मविद्या है। इसके नियमित 10 मिनट अभ्यास से मानसिक तनाव से मुक्ति, आत्मिक शांति और नशामुक्ति जैसे सकारात्मक परिवर्तन जीवन में आते हैं। मेवाड़ विहंगम योग संत समाज ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस आयोजन में हिस्सा लेने की अपील की है।