7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपना उद्योग लगाने के लिए युवाओं को मिलेगा 2 करोड़ तक का ऋण

राजपाल व संधू ने रायला में भरा युवाओं में जोश, कहा- ‘नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बने प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। अब अपना नया बिजनेस शुरू करने या पुराने बिजनेस को बढ़ाने के लिए युवाओं को 2 […]

less than 1 minute read
Google source verification
Youth will get loan up to Rs 2 crore to set up their own industry.

Youth will get loan up to Rs 2 crore to set up their own industry.

राजपाल व संधू ने रायला में भरा युवाओं में जोश, कहा- 'नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बने

प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। अब अपना नया बिजनेस शुरू करने या पुराने बिजनेस को बढ़ाने के लिए युवाओं को 2 करोड़ रुपए तक का ऋण आसान शर्तों पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त एवं महाप्रबंधक कमलेश कुमार मीना ने दी। ग्राम पंचायत रायला में निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान जिले की प्रभारी सचिव मंजू राजपाल और जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने युवाओं से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने युवाओं का आव्हान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और स्वयं का रोजगार स्थापित कर दूसरों के लिए भी रोजगार के नए अवसर सृजित करें।

किसे और कैसे मिलेगा लाभ

मीना ने योजना का खाका पेश करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना या संबंधित योजना के तहत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में नया उद्यम स्थापित करने के साथ-साथ पहले से स्थापित उद्यम के विस्तार, विविधीकरण या आधुनिकीकरण के लिए भी ऋण लिया जा सकता है। इसके लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो और उसकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। इसमें ऋण राशि: अधिकतम 2 करोड़ रुपए तक।

सब्सिडी का गणित: इस ऋण पर सरकार की ओर से 7 से 8 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, मार्जिन मनी अनुदान 25 प्रतिशत तक देय होगा। योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। पात्रता अनुसार ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।